लाइव न्यूज़ :

चक्रवात के कारण हुई बारिश के बाद कोलकाता की वायु गुणवत्ता में 80 से 90 प्रतिशत तक सुधार आया

By भाषा | Updated: December 7, 2021 11:40 IST

Open in App

कोलकाता, सात दिसंबर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों और पर्यावरणविदों ने मंगलवार को कहा कि पिछले कुछ दिनों में शहर में चक्रवात जवाद से हुई बारिश के बाद कोलकाता की वायु गुणवत्ता में लगभग 80 से 90 प्रतिशत सुधार आया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार मंगलवार सुबह सात बजे विक्टोरिया मेमोरियल में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 20 दर्ज किया गया जिसे अच्छा माना जाता है, बालीगंज में 43 (अच्छा), रवींद्र सरोबार में 33 (अच्छा), और रवींद्र भारती विश्वविद्यालय में 51 (संतोषजनक) दर्ज किया गया।

उसने कहा कि बारिश शुरू होने से पहले तीन दिसंबर को सुबह नौ बजे विक्टोरिया मेमोरियल में एक्यूआई 185 (मध्यम), बालीगंज में 212 (खराब), रवींद्र सरोबार में 163 (मध्यम) और रवींद्र भारती विश्वविद्यालय में 307 (बहुत खराब) था।

पर्यावरण विद् एस एम घोष ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “कोलकाता के एक्यूआई में अधिकतम 90 प्रतिशत और न्यूनतम 80 प्रतिशत सुधार शहर में चक्रवात के कारण हुई बारिश के बाद दर्ज किया गया। यह पिछले 40 वर्षों में दिसंबर के महीने में शहर के लिए एक रिकॉर्ड निचला स्तर था।”

पश्चिम बंगाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (डब्लूबीपीसीबी) के अध्यक्ष कल्याण रुद्र ने कहा कि एक्यूआई में सुधार बहुत उत्साहजनक था और वायु प्रदूषण निश्चित रूप से सबसे कम था, और बेमौसम बारिश ने निश्चित ही इसमें भूमिका निभाई।

हालांकि, उन्होंने कहा कि चार दशक पहले वास्तविक समय में वायु गुणवत्ता की निगरानी के लिए कोई तंत्र नहीं था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं