लाइव न्यूज़ :

चक्रवात के कारण हुई बारिश के बाद कोलकाता की वायु गुणवत्ता में 80 से 90 प्रतिशत तक सुधार आया

By भाषा | Updated: December 7, 2021 16:32 IST

Open in App

कोलकाता, सात दिसंबर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों और पर्यावरणविदों ने मंगलवार को कहा कि पिछले कुछ दिनों में शहर में चक्रवात जवाद से हुई बारिश के बाद कोलकाता की वायु गुणवत्ता में लगभग 80 से 90 प्रतिशत सुधार आया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार मंगलवार सुबह सात बजे विक्टोरिया मेमोरियल में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 20 दर्ज किया गया जिसे अच्छा माना जाता है, बालीगंज में 43 (अच्छा), रवींद्र सरोवर में 33 (अच्छा), और रवींद्र भारती विश्वविद्यालय में 51 (संतोषजनक) दर्ज किया गया।

उसने कहा कि बारिश शुरू होने से पहले तीन दिसंबर को सुबह नौ बजे विक्टोरिया मेमोरियल में एक्यूआई 185 (मध्यम), बालीगंज में 212 (खराब), रवींद्र सरोवर में 163 (मध्यम) और रवींद्र भारती विश्वविद्यालय में 307 (बहुत खराब) था।

पर्यावरण विद् एस एम घोष ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “कोलकाता के एक्यूआई में अधिकतम 90 प्रतिशत और न्यूनतम 80 प्रतिशत सुधार शहर में चक्रवात के कारण हुई बारिश के बाद दर्ज किया गया। यह पिछले 40 वर्षों में दिसंबर के महीने में शहर के लिए एक रिकॉर्ड निचला स्तर था।”

पश्चिम बंगाल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (डब्लूबीपीसीबी) के अध्यक्ष कल्याण रुद्र ने कहा कि एक्यूआई में सुधार बहुत उत्साहजनक था और वायु प्रदूषण निश्चित रूप से सबसे कम था, और बेमौसम बारिश ने निश्चित ही इसमें भूमिका निभाई।

हालांकि, उन्होंने कहा कि चार दशक पहले वास्तविक समय में वायु गुणवत्ता की निगरानी के लिए कोई तंत्र नहीं था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए