लाइव न्यूज़ :

कोलकाता: महिला ने रेस्तरां में साथ भोजन करने के बाद पिता को लगा दी आग

By भाषा | Updated: March 23, 2021 00:44 IST

Open in App

कोलकाता, 22 मार्च कोलकाता में 22 वर्षीय एक महिला ने रेस्तरां ले जाकर अपने पिता को भोजन कराने और शराब पिलाने के बाद उनकी कथित रूप से हत्या कर दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि महिला रविवार रात अपने पिता के साथ रात का भोजन करने के लिए रेस्तरां गई थी और जहां उसने अपने पिता को शराब पिलाई। इसके बाद वे दोनों स्ट्रैड रोड में चडपाल घाट पर सैर के लिए गए।

उन्होंने बताया कि जब महिला का पिता (56) हुगली नदी के किनारे सो गया, तो उसने अपने पिता पर मिट्टी का तेल डालकर कथित रूप से आग लगा दी।

पुलिस ने बताया कि यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और महिला ने भी अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि पार्क सर्कस के निकट क्रिस्टोफर रोड निवासी महिला को उसके एक रिश्तेदार की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘महिला ने पूछताछ के दौरान आरोप लगाया कि जब वह छोटी थी, तभी उसकी मां की मौत हो गई थी और इसके बाद उसके पिता ने उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया था, लेकिन महिला के विवाह के बाद यह बंद हो गया। महिला की शादी टूटने के बाद वह जब घर लौटी तो उसके उत्पीड़न का सिलसिला फिर से शुरू हो गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम उसके दावों का सत्यापन कर रहे हैं।’’

महिला को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 29 मार्च तक पुलिस की हिरासत में भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है