लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगालः नागरिता कानून और NRC के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के बाद अब ममता बनर्जी कोलकाता की सड़कों पर उतरीं

By रामदीप मिश्रा | Updated: December 16, 2019 13:35 IST

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरने के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्णय की सोमवार को आलोचना की और उन्होंने कहा कि वह असंवैधानिक एवं भड़काऊ कार्य करने से बचें। 

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी का विरोध करने के लिए कोलकाता में सड़कों पर मार्च किया है। भारी संख्या में तृणमूल कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा है।

एक ओर जहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ राज्य में विभिन्न स्थानों पर हुए हिंसक प्रदर्शन और तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी, वहीं सोमवार को वह खुद विरोध प्रदर्शन करने के लिए कोलकाता की सड़कों पर उतरी हैं। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, ममता बनर्जी संशोधित नागरिकता कानून और एनआरसी का विरोध करने के लिए कोलकाता में सड़कों पर मार्च किया है। इस दौरान भारी संख्या में तृणमूल कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा है। यह रैली रेड रोड पर बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा के पास से शुरू हुई है और जोरासांको ठाकुरबाड़ी पर खत्म होगी।

मुख्यमंत्री नागरिकता संशोधन कानून को तत्काल रद्द करने की मांग करते हुए अगले तीन दिनों तक राज्य भर में विरोध रैली करेंगी। बनर्जी ने पहले भी कई मौकों पर कहा है कि वह इसे बंगाल में लागू नहीं होने देंगी।  इधर, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरने के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्णय की सोमवार को आलोचना की और उन्होंने कहा कि वह असंवैधानिक एवं भड़काऊ कार्य करने से बचें। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को राज्य में स्थिति बेहतर करने पर ध्यान देना चाहिए, जहां पिछले तीन दिनों से कानून को लेकर प्रदर्शन हिंसक हो गया है। राज्यपाल ने पहले भी बनर्जी के कानून का विरोध करने पर सवाल उठाते हुए कहा था कि संवैधानिक पद पर विराजमान कोई भी व्यक्ति कानून का विरोध नहीं कर सकता। 

टॅग्स :नागरिकता संशोधन बिल 2019पश्चिम बंगालममता बनर्जीटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह