लाइव न्यूज़ :

कोलकाताः भू-माफियाओं की कलाइयां काटकर हाथ से अलग कर देंगे, तृणमूल कांग्रेस विधायक मदन मित्रा के बिगड़े बोल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 17, 2021 16:44 IST

कमरहाटी से विधायक मदन मित्रा ने हालांकि अपनी टिप्पणी के लिए बाद में माफी मांग ली।

Open in App
ठळक मुद्देकब्जे का प्रयास करने वाले कथित भू-माफियाओं की कलाइयां काटकर वह हाथ से अलग कर देंगे।स्थानीय सांसद सौगत रॉय इस मैदान के सौंदर्यीकरण करने की योजना बना रहे हैं।मैदान को बचाने के लिए जन आंदोलन शुरू करूंगा।

कोलकाताः सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के एक विधायक ने धमकी दी है कि पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में उनके निर्वाचन क्षेत्र में स्थित खेल के मैदान पर कब्जे का प्रयास करने वाले कथित भू-माफियाओं की कलाइयां काटकर वह हाथ से अलग कर देंगे।

 

कमरहाटी से विधायक मदन मित्रा ने हालांकि अपनी टिप्पणी के लिए बाद में माफी मांग ली। राज्य के पूर्व खेल मंत्री मित्रा ने दावा किया कि स्वयं को उनकी पार्टी का समर्थक बताने वाले कुछ लोग बेलघरिया इलाके में मेघनाद मठ में एक अपार्टमेंट परिसर बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

मित्रा ने शनिवार रात को फेसबुक लाइव के दौरान कहा, ‘‘कुछ अपराधी खेल के एक मैदान पर अवैध निर्माण कराने का प्रयास कर रहे हैं। मैं और स्थानीय सांसद सौगत रॉय इस मैदान के सौंदर्यीकरण करने की योजना बना रहे हैं। इसमें, तीन लोगों के नाम बार-बार आ रहे हैं। उन पर मेरी नजर है। मैं प्राथमिकी दर्ज करवाऊंगा और यदि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है तो मैं मैदान को बचाने के लिए जन आंदोलन शुरू करूंगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यदि उन्हें लगता है कि वे मुझे धमका सकते हैं, मुझे खरीद सकते हैं तो वे गलत हैं। उनको यह मेरी अंतिम चेतावनी है। यदि उन्होंने मैदान पर उंगली रखने की भी कोशिश की तो मैं उनके हाथों से कलाई काटकर अलग कर दूंगा। जरूरत पड़ी तो मैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास जाऊंगा और उन्हें बताऊंगा कि किस तरह कुछ लोग पार्टी के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं।’’

नैहाटी से तृणमूल कांग्रेस के विधायक पार्थ भौमिक ने कहा कि खेल के मैदान से बच्चों के अधिकार छीनने के प्रयास होते देख पूर्व मंत्री को पीड़ा हुई। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि उन्हें किसी के हाथ से कलाई काटकर अलग करने जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।’’ इसके बाद मित्रा ने एक और बार फेसबुक लाइव किया जिसमें कहा, ‘‘मैं अपने शब्द वापस लेता हूं, मैं समझता हूं कि हम सत्तारूढ़ दल हैं और हमें संयम दिखाना चाहिए लेकिन कुछ लोगों को ऐसी ही भाषा समझ में आती है।’’  

टॅग्स :टीएमसीममता बनर्जीकोलकातापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया