लाइव न्यूज़ :

Kolkata TMC-BJP WB: क्या बीजेपी में शामिल हो रहे सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक?, देखिए तृणमूल कांग्रेस महासचिव ने क्या कहा!, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2025 13:35 IST

Kolkata TMC-BJP WB: डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी ने यह भी कहा कि वह ‘‘पार्टी के भीतर गद्दारों को बेनकाब करते रहेंगे, जैसा कि उन्होंने पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान किया था।’’

Open in App
ठळक मुद्देमैं उन लोगों को जानता हूं जो ऐसी झूठी खबरें फैला रहे हैं।हम उन फर्जी मतदाताओं की पहचान करेंगे।विधानसभा चुनाव से पहले निहित स्वार्थ हैं।

Kolkata TMC-BJP WB: तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मंगलवार को पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के साथ मतभेद की खबरों को खारिज किया और उनके प्रति अपनी निष्ठा दोहराई। यहां पार्टी के एक सम्मेलन में उन्होंने कहा, ‘‘मैं तृणमूल कांग्रेस का एक निष्ठावान सिपाही हूं और मेरी नेता ममता बनर्जी हैं।’’ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की अटकलों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग कह रहे हैं कि मैं भाजपा में शामिल हो रहा हूं, वे झूठी अफवाहें फैला रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन लोगों को जानता हूं जो ऐसी झूठी खबरें फैला रहे हैं।

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले उनके निहित स्वार्थ हैं।’’ डायमंड हार्बर से सांसद बनर्जी ने यह भी कहा कि वह ‘‘पार्टी के भीतर गद्दारों को बेनकाब करते रहेंगे, जैसा कि उन्होंने पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान किया था।’’ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस की बैठक में कहा कि जब तक निर्वाचन आयोग निष्पक्ष नहीं होगा, तब तक स्वतंत्र चुनाव नहीं हो सकते।

तृणमूल की बैठक में ममता बनर्जी ने कहा कि हम उन फर्जी मतदाताओं की पहचान करेंगे, जिन्हें भाजपा की मदद से पंजीकृत किया गया है। ज्ञानेश कुमार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त करने पर ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा निर्वाचन आयोग को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। हम बाहरी लोगों को बंगाल पर कब्जा नहीं करने देंगे।

भाजपा ने हरियाणा, गुजरात के नकली मतदाताओं का नामांकन कराकर दिल्ली और महाराष्ट्र में चुनाव जीते। अगर जरूरत पड़ी तो हम मतदाता सूची से फर्जी मतदाताओं को हटाने की मांग को लेकर निर्वाचन आयोग कार्यालय के समक्ष धरना देंगे।

टॅग्स :कोलकाताटीएमसीपश्चिम बंगालममता बनर्जीAbhishek Banerjee
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है