लाइव न्यूज़ :

संदिग्ध पॉकेटमार को लात मारने के आरोप में कोलकाता पुलिस का ‘सिविक वालंटियर’ बर्खास्त

By भाषा | Updated: November 8, 2021 14:41 IST

Open in App

कोलकाता, आठ नवंबर कोलकाता पुलिस के एक ‘सिविक वालंटियर’ को चेन छिनने के संदेह में एक व्यक्ति पर लात चलाने और उसकी छाती को पैर से दबाने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि एक वीडियो में वह ऐसा करते दिख रहा है।

घटना शहर के रविंद्र सदन इलाके में रविवार शाम को हुई थी। इसकी व्यापक स्तर पर निंदा हो रही है। कोलकाता पुलिस आयुक्त सौमेन मित्रा ने भी घटना की आलोचना की और जांच के आदेश दिए हैं। मित्रा ने पीटीआई-भाषा से कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हम इसकी निंदा करते हैं और संबंधित सिविक वालंटियर को बर्खास्त कर दिया गया है।”

उन्होंने कहा, “हम उन्हें लगातार प्रशिक्षण देते हैं, लेकिन पता नहीं कैसे यह हो गया। इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं।”

‘सिविक वालंटियर’ कोलकाता पुलिस में एक पद है। वे यातायात प्रबंधन में सहयोग करते हैं। इस पद के लिए नियुक्त व्यक्ति मानदेय पाता है।

कथित पाकेटमार को एक बस के यात्रियों ने पकड़ा था जब वह रविंद्र सदन क्रॉसिंग के पास एक महिला का पर्स छीनने की कथित रूप से कोशिश कर रहा था। यात्रियों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। ‘सिविक वालंटियर’ से संपर्क किये जाने पर उसने बताया कि उसने पाकेटमार को घटनास्थल से भागने से रोकने के लिए उसे लात मारी थी।

स्वयंसेवक ने दावा किया, “ऐसा करने का मेरा इरादा नहीं था। वह भागने की कोशिश कर रहा था और मैंने उसे रोकने के लिए उसके सीने पर पैर रखा। मैं अपने किये के लिए शर्मिंदा हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे