लाइव न्यूज़ :

कोलकाता पुलिस ने मादक पदार्थों की जब्ती के मामले में भाजपा नेता को किया तलब

By भाषा | Updated: February 23, 2021 10:34 IST

Open in App

कोलकाता, 23 फरवरी कोलकाता पुलिस ने भाजपा नेता राकेश सिंह को मादक पदार्थों की जब्ती संबंधी एक मामले की जांच के लिए तलब किया है।

यह मामला भाजपा की युवा इकाई की नेता पामेला गोस्वामी से जुड़ा है, जिन्हें पुलिस ने उनके दो सहयोगियों के साथ पिछले सप्ताह गिरफ्तार किया था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गोस्वामी ने सिंह पर उन्हें इस मामले में फंसाने के लिए षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया है। अधिकारी ने कहा, ‘‘ सिंह को 23 फरवरी को जांच अधिकारियों के समक्ष पेश होने को कहा गया है।’’

सिंह ने इससे पहले शहर के पुलिस आयुक्त सोमेन मित्रा को भेजे एक ईमेल में कहा था कि गोस्वामी द्वारा उन पर इस मामले में शामिल होने के आरोप लगाए जाने के बाद वह जांच में पुलिस के साथ पूरी तरह सहयोग करने के लिए तैयार हैं।

सिंह ने इस पत्र को राज्य के गृह सचिव और न्यू अलीपुर पुलिस थाने के प्रभारी को भी भेजा है। इसी थाना क्षेत्र के अंदर गोस्वामी और दो अन्य लोगों को उनके पास से कोकीन मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया था।

भारतीय जनता युवा मोर्चा की राज्य सचिव गोस्वामी को उनके एक मित्र प्रबीर कुमार डे और एक निजी सुरक्षा गार्ड के साथ कोलकाता के न्यू अलीपुर थाना क्षेत्र से शुक्रवार को पकड़ा गया। अधिकारी ने बताया कि सोमवार को इस मामले की जांच कोलकाता पुलिस के गुप्तचर विभाग ने अपने हाथों में ले ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग