लाइव न्यूज़ :

कोलकाता पुलिस ने दिलीप घोष पर कथित हमले की जांच के लिए प्राथमिकी दर्ज की

By भाषा | Updated: September 28, 2021 14:37 IST

Open in App

कोलकाता, 28 सितंबर कोलकाता पुलिस ने भवानीपुर में चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष के साथ धक्का-मुक्की करने की घटना के सिलसिले में खुद ही अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भवानीपुर पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी में गैरकानूनी रूप से इकट्ठा होने, हथियारों से दंगा करने, जान-बूझकर चोट पहुंचाने और आपराधिक धमकी देने से संबंधित भारतीय दंड संहिता की कई धाराएं लगाई गई हैं।

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सियासी हलचल बढ़ने के बीच घोष को सोमवार को भबनीपुर विधानसभा क्षेत्र में कथित तृणमूल कांग्रेस समर्थकों द्वारा धक्का दिया गया और घेर लिया गया जिससे उनके सुरक्षा अधिकारी को पिस्तौल निकालने के लिए उकसाया गया। इस सीट से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी चुनाव मैदान में हैं।

राष्ट्रीय टीवी चैनलों ने दिखाया कि घोष को धक्का दिया जा रहा है और सड़क पर घसीटा जा रहा है जबकि सुरक्षा गार्ड उन्हें बचाने की कोशिश करते दिखे। एक संदिग्ध तृणमूल समर्थक को एक सुरक्षाकर्मी को उसके कॉलर से पकड़ते हुए देखा गया, जिसने भीड़ को हटाने के लिए तेजी से पिस्तौल निकाल ली।

यह घटना उस समय हुई जब घोष जदुबाबुर बाजार इलाके में एक टीकाकरण शिविर के अंदर गए थे, जहां 30 सितंबर को उपचुनाव होना है।

घोष ने आरोप लगाया था कि तृणमूल समर्थकों ने बिना किसी उकसावे के उन पर "हमला" किया और एक भाजपा कार्यकर्ता को घायल कर दिया। उन्होंने उपचुनाव को स्थगित करने की भी मांग की है जिसे मुख्यमंत्री के रूप में बने रहने के लिए ममता बनर्जी को जीतना होगा।

घोष से जुड़ी घटना के बारे में शिकायत दर्ज कराने के लिए भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को नई दिल्ली में चुनाव आयोग के अधिकारियों से मिलने वाला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन