लाइव न्यूज़ :

कोलकाता पुलिस ने 'भड़काऊ भाषण' देने के मामले में मिथुन चक्रवर्ती से की पूछताछ

By भाषा | Updated: June 16, 2021 21:34 IST

Open in App

कोलकाता, 16 जून कोलकाता पुलिस ने अभिनेता एवं भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती के खिलाफ पश्चिम बंगाल में अपने भाषणों से चुनाव के बाद हिंसा भड़काने के आरोप वाली शिकायत के सिलसिले में बुधवार को पूछताछ की।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पूर्वी कोलकाता के माणिकतला थाने के अधिकारियों ने सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर डिजिटल तरीके से अभिनेता से पूछताछ शुरू की और सवाल-जवाब 45 मिनट तक चले जिस दौरान उनसे कम से कम एक दर्जन प्रश्न पूछे गये। चक्रवर्ती इस समय पुणे में हैं।

चक्रवर्ती बुधवार को अपना 71वां जन्मदिन मना रहे हैं।

अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘पूछताछ 45 मिनट तक चली और चक्रवर्ती से हमारे अधिकारियों ने कम से कम 12 प्रश्न पूछे। उन्होंने अभिनेता से पूछा कि किसके निर्देशों पर चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने वो भाषण दिये थे। अधिकारियों ने उनसे यह भी पूछा कि क्या उनकी पार्टी ने वो भाषण देने को कहा था।’’

पुलिस थाने में दर्ज एक प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि अभिनेता ने सात मार्च को भाजपा में शामिल होने के बाद यहां एक रैली में ‘‘ मारबो एखने लाश पोरबे शोशाने’’ (तुम्हे यहां मारूंगा तो लाश श्मशान में गिरेगी) और ‘‘एक चोबोले चोबी’’ (सांप के एक दंश से तुम तस्वीर में कैद हो जाओगे यानी मर जाओगे) जैसे संवाद कहे थे।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इन संवादों से राज्य में चुनाव के बाद हिंसा भड़क गयी। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के नतीजे दो मई को घोषित होने के बाद राज्य के कई हिस्सों से झड़पों की खबरें मिली थीं। चुनाव के बाद तृणमूल कांग्रेस तीसरी बार सत्ता में लौटी।

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने चक्रवर्ती को निर्देश दिया कि अपनी ईमेल आईडी राज्य सरकार को दें ताकि वह शिकायत के सिलसिले में पूछताछ के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस से पेश हो सकें। शिकायत में उन पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने, शांति भंग करने के लिए इरादतन अपमानित करना आदि आरोप हैं।

अदालत ने याचिकाकार्ता और अभियोजन पक्ष के अनुरोध पर शुक्रवार को मामले की अगली सुनवाई 18 जून तक के लिए स्थगित कर दी थी। चक्रवर्ती ने कोलकाता पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी को खारिज करने के लिए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। चक्रवर्ती ने याचिका में कहा कि उन्होंने केवल फिल्मों के संवाद बोले थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू