कोलकाताः पुलिस कांस्टेबल की कोविड-19 से मौत

By भाषा | Updated: November 17, 2020 20:16 IST2020-11-17T20:16:23+5:302020-11-17T20:16:23+5:30

Kolkata: Police constable dies from Kovid-19 | कोलकाताः पुलिस कांस्टेबल की कोविड-19 से मौत

कोलकाताः पुलिस कांस्टेबल की कोविड-19 से मौत

कोलकाता, 17 नवंबर कोलकाता पुलिस के एक कांस्टेबल की कोविड-19 से मंगलवार को मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अब तक कोलकाता पुलिस के 12 पुलिसकर्मी कोविड-19 से अपनी जान गंवा चुके हैं।

अधिकारी ने कहा कि पंद्रह दिन पहले, कोलकाता पुलिस रिजर्व बल के कांस्टेबल कमल कृष्ण बल (53) की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई थी और आज सुबह एक निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

कोलकाता पुलिस ने ट्वीट किया, “कांस्टेबल कमल कृष्ण बल के असामयिक निधन पर हमें गहरा दुख है। वह रिजर्व बल में तैनात थे। वह कोविड-19 से पीड़ित हुए और महामारी से मुकाबले में अग्रिम मोर्चे पर थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kolkata: Police constable dies from Kovid-19

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे