लाइव न्यूज़ :

कोलकाता के पुलिस आयुक्त, दो अन्य आईपीएस अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए मिलेगा पदक

By भाषा | Updated: August 11, 2021 14:32 IST

Open in App

कोलकाता, 11 अगस्त कोलकाता के पुलिस आयुक्त सौमेन मित्रा और दो अन्य वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर इस साल के मुख्यमंत्री के ‘उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक’ से सम्मानित किया जाएगा। अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

वर्ष 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी मित्रा, अतिरिक्त महानिदेशक (सुधारात्मक सेवाएं) पीयूष पांडे, पुलिस महानिरीक्षक (उत्तर बंगाल) देवेंद्र प्रकाश सिंह को पुरस्कार के लिए पश्चिम बंगाल सरकार के गृह विभाग द्वारा चुना गया है।

अधिकारी ने बताया कि मित्रा को इस साल विधानसभा चुनाव के संचालन में ‘‘उनकी सराहनीय सेवा’’ के लिए पुरस्कार दिया जा रहा है। वह इस साल सेवानिवृत्त भी होने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि आईपीएस अधिकारी - पुलिस महानिरीक्षक (सीआईडी) आनंद कुमार, कूच बिहार एसपी सुमित कुमार, सुंदरबन एसपी भास्कर मुखर्जी, पुरबा मेदिनीपुर एसपी अमरनाथ के., पश्चिम मेदिनीपुर एसपी दिनेश कुमार, कोलकाता पुलिस संयुक्त आयुक्त सैयद वकार रजा और कोलकाता पुलिस विशेष कार्यबल (एसटीएफ) उपायुक्त अपराजिता राय को ‘प्रशंसनीय सेवा के लिए पुलिस पदक’ दिए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल