कोलकाता पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के आरोप में झारखंड से पांच लोगों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: February 6, 2021 16:04 IST2021-02-06T16:04:53+5:302021-02-06T16:04:53+5:30

Kolkata Police arrested five people from Jharkhand for online fraud | कोलकाता पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के आरोप में झारखंड से पांच लोगों को गिरफ्तार किया

कोलकाता पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के आरोप में झारखंड से पांच लोगों को गिरफ्तार किया

कोलकाता, छह फरवरी कोलकाता पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के आरोप में झारखंड के जामताड़ा जिले से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि एक व्यक्ति के खाते का एक निजी भुगतान बैंक के साथ केवाईसी अद्यतन करने के बहाने कथित तौर पर धोखाधड़ी करने के लिए पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि पिछले महीने दर्ज की गई एक शिकायत के आधार पर शहर की पुलिस टीम ने शुक्रवार को इन पांचों को पड़ोसी राज्य में उनके आवासों से पकड़ा।

अधिकारी ने बताया कि शहर के जोड़ाबागन इलाके के निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने उसे खुद को भुगतान बैंक का एक अधिकारी बताया और उससे अपने केवाईसी विवरण को अद्यतन करने का अनुरोध किया।

उन्होंने बताया की पीड़ित ने दावा किया है कि उसने अपने मोबाइल फोन पर एक ऐप्लिकेशन डाउनलोड करने के बाद 2.82 लाख रुपये गंवा दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kolkata Police arrested five people from Jharkhand for online fraud

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे