लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के लिए भगवा रंग में रंगा कोलकाता

By भाषा | Updated: March 7, 2021 18:53 IST

Open in App

कोलकाता, सात मार्च पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली रैली के दौरान कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में लाखों भाजपा समर्थक एकत्र हुए।

भाजपा के झंडों और कमल निशान से शहर और रैली स्थल भगवा रंग में रंगा नजर आया।

रैली के दौरान मैदान और आसपास का इलाका ''जय श्री राम'' और ''भारत माता की जय'' के नारों से गूंज उठा।

मैदान के चारों तरफ उत्साह से भरी भीड़ नजर आ रही थी जिनमें से कई लोगों ने केसरिया रंग के अंगवस्त्र गले में डाले हुए थे। यह मैदान आजादी के पहले से ही विशाल राजनीतिक रैलियों का गवाह रहा है।

वरिष्ठ भाजपा नेता मुकुल रॉय और शुभेंदू अधिकारी ने जब तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा तो समर्थक पूरे जोश के साथ नारे लगाते दिखे।

भाजपा में शामिल हुए बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने सोनार बांग्ला बनाने का आह्वान किया तो ''गुरु, गुरु'' के नारे हवा में गूंजने लगे। अभिनेता से नेता बने मिथुन चक्रवर्ती ने 1989 में आई फिल्म ''गुरु'' में शानदार भूमिका निभाई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे ही मंच पर पहुंचे और उन्होंने बंगाली में ''असोल परिबोर्तन'' (असली परिवर्तन) का आह्वान किया तो वातावरण उत्साही भीड़ के शोर से गूंज उठा।

कई समर्थकों ने नरेंद्र मोदी की तस्वीरें थामीं हुई थीं और कई लोग तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी और उनके चुनावी अभियान ''खेला होबे'' पर व्यंग्य करने वाले कार्टून की तस्वीरें लिए हुए दिखे। रैली के मैदान में चारों तरफ भाजपा के झंडे लहराते भी दिखाई दिए।

मोदी के मंच पर पहुंचने के दौरान नादिया जिले और जंगलमहल के आदिवासी इलाके के भाजपा समर्थकों ने तार वाद्ययंत्र बजाया।

इससे पहले, विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में भाजपा समर्थक बसों और अन्य वाहनों में सवार होकर ब्रिगेड परेड मैदान पहुंचे। पूर्वी एवं पश्चिम मेदिनीपुर से आई कुछ बसों पर समर्थक छतों पर भी बैठकर आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए