लाइव न्यूज़ :

कोलकाता मेट्रो सोमवार से शुक्रवार तक व्यस्त समय में पांच-पांच मिनट के अंतराल पर ट्रेनें चलाएगी

By भाषा | Updated: August 11, 2021 20:59 IST

Open in App

कोलकाता,11 अगस्त पिछले कुछ हफ्तों में यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि होने के मद्देनजर कोलकाता मेट्रो ने सोमवार से शुक्रवार तक व्यस्त समय के दौरान पांच-पांच मिनट के अंतराल पर ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

कोलकाता मेट्रो के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए 13 अगस्त से दैनिक बेड़े में आठ और ट्रेनें शामिल की जाएंगी। उन्होंने कहा, ‘‘मेट्रो अब सोमवार से शुक्रवार तक 220 के बजाय 228 फेरों (114 अप और 114 डाउन) का परिचालन करेगी, ताकि यात्री सुगमता से यात्रा कर सकें। सुबह और शाम के व्यस्त समय में पांच-पांच मिनट के अंतराल पर ट्रेनें चलेंगी।’’

अधिकारी ने कहा कि 228 में से कम से कम 150 ट्रेनें कवि सुभाष-दक्षिणेश्वर खंड से गुजरेंगी और बाकी सेवाएं उत्तर में दमदम तक रहेंगी। उन्होंने कहा कि शनिवार को कवि सुभाष और दक्षिणेश्वर खंड के बीच, केवल आवश्यक कर्मचारियों के लिए 104 रखरखाव विशेष ट्रेनें उपलब्ध होंगी, रविवार को कोई ट्रेन नहीं होगी।

पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा कोविड-19 प्रतिबंधों में ढील के बाद मेट्रो रेलवे का परिचालन फिर से शुरू होने के बाद से यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है। प्रवक्ता ने कहा कि छह अगस्त को कवि सुभाष और दक्षिणेश्वर के बीच दो लाख लोगों ने यात्राएं कीं और सोमवार को यात्रियों की संख्या 2.14 लाख से अधिक हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग