Kolkata Metro: होली के दिन कोलकाता मेट्रो से करने वाले हैं सफर? तो नोट कर लें ये जानकारी, यात्रा होगी आसान
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 12, 2025 13:18 IST2025-03-12T13:17:26+5:302025-03-12T13:18:31+5:30
Kolkata Metro: आधिकारिक बयान में कहा गया है कि शुक्रवार को होली के दिन कोलकाता मेट्रो की सेवाएं कम होंगी।

Kolkata Metro: होली के दिन कोलकाता मेट्रो से करने वाले हैं सफर? तो नोट कर लें ये जानकारी, यात्रा होगी आसान
Kolkata Metro: होली के त्योहार से पहले भारत के कई बड़े शहरों में यातायात के दिशा निर्देश जारी किए गए है। दिल्ली मुंबई समेत पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में होली के मौके पर मेट्रो के लिए निर्देश जारी हुए है। कोलकातामेट्रो की सेवाओं में शुक्रवार, 14 मार्च को होली के मौके पर कटौती की जाएगी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
मेट्रो की ओर से मंगलवार को जारी बयान में बताया गया कि 14 मार्च को अपराह्न ढाई बजे से दक्षिणेश्वर-न्यू गरिया खंड या उत्तर-दक्षिण गलियारे पर कुल 60 सेवाएं संचालित की जाएंगी। सामान्य दिनों में इस गलियारे पर कुल 262 सेवाओं का संचालन किया जाता है। होली के दिन सुबह के समय राज्य में सार्वजनिक परिवहन आमतौर पर बंद रहता है।
पूर्व-पश्चिम गलियारे के एस्प्लेनेड-हावड़ा मैदान खंड पर शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे से 42 सेवाएं संचालित की जाएंगी। सामान्य दिनों में इस खंड पर कुल 130 सेवाएं संचालित की जाती हैं।
पूर्व-पश्चिम गलियारे के सियालदह-सेक्टर पांच खंड पर 14 मार्च को अपराह्न तीन बजे से कुल 22 सेवाओं का संचालन किया जाएगा। सामान्य कार्य दिवसों पर इस खंड पर कुल 106 सेवाओं का संचालन किया जाता है।