लाइव न्यूज़ :

कोलकाता स्थानीय निकाय चुनाव की घोषणा, अदालत पहुंची भाजपा

By भाषा | Updated: November 25, 2021 15:48 IST

Open in App

कोलकाता, 25 नवंबर भारतीय जनता पार्टी ने बृहस्पतिवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय से कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग ने कोलकाता नगर निगम के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है, जबकि पश्चिम बंगाल के सभी स्थानीय निकायों का चुनाव एक ही दिन कराने के अनुरोध संबंधी उसकी याचिका पर अदालत में सुनवाई चल रही है।

मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति आर. भारद्वाज की खंडपीठ ने याचिकाकर्ता व पश्चिम बंगाल भाजपा के उपाध्यक्ष प्रताप बनर्जी के वकील को निर्देश दिया कि वह अपनी शिकायतें हलफनामे के रूप में दायर करें।

पीठ ने कहा कि मामले की सुनवाई सोमवार को ही होगी, जैसा पहले से तय है।

भाजपा के वकील ने कहा कि उच्च न्यायालय में उसकी याचिका लंबित होने के बावजूद कोलकाता नगर निगम के लिए 19 दिसंबर को चुनाव की घोषणा की गयी।

राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य सरकार की अधिसूचना के आधार पर चुनावी कार्यक्रम तय करके कोलकाता नगर निगम चुनाव की तारीख घोषित की है।

भाजपा का दावा है कि यह अदालत में लंबित मामले को नजरअंदाज करने जैसा है। इस संबंध में मामले की पहली सुनवाई 16 नवंबर को हुई है।

खंडपीठ ने बुधवार को कहा था कि वह भाजपा की याचिका पर 29 नवंबर को सुनवाई करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह