लाइव न्यूज़ :

कोलकाता साहित्य उत्सव की शुरुआत 21 जनवरी से होगी

By भाषा | Updated: December 23, 2021 15:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर पुस्तक प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है कि बहुप्रतीक्षित एपीजे कोलकाता साहित्य उत्सव (एकेएलएफ) के 13वें संस्करण का आयोजन 21 से 23 जनवरी, 2022 तक होगा। यह घोषणा आयोजकों ने की।

तीन दिवसीय साहित्य उत्सव का आयोजन पार्क स्ट्रीट स्थित पार्क मैंसन्स भवन में होगा और इसमें 50 से अधिक लेखकों, कवियों, स्क्रीनप्ले लेखकों, विचारकों, खिलाड़ियों, पत्रकारों और कलाकारों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।

आयोजकों ने बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में बताया कि पहले दिन इसका उद्घाटन डिजिटल प्रारूप में होगा और फिर 22 तथा 23 जनवरी को इसका ऑफलाइन आयोजन होगा।

उत्सव के वक्ताओं में बैंडमिंटन खिलाड़ी रहे पुलेला गोपीचंद, फिल्म समीक्षक अनुपमा चोपड़ा और फ्रांसीसी लेखक पैट्रिक डेविले शामिल होंगे।

एकेएलएफ की निदेशक मैना भगत ने कहा, ‘‘एकेएलएफ का 13वां संस्करण तेजी से बदलती दुनिया और आगामी वर्षों में होने वाले बदलावों पर केंद्रित होगा। हाइब्रिड/डिजिटल प्रारूप के चुनौतियों को पूरा करने के लिए कार्यक्रम को काफी सावधानी से तैयार किया गया है।’’ वह 2010 में पहले संस्करण की शुरुआत से ही इसकी निदेशक हैं।

एकेएलएफ को भारत का एकमात्र साहित्य उत्सव बताया जाता है जिसका सृजन किसी किताबघर ने किया है। गौरतलब है कि इसका संचालक ऑक्सफोर्ड बुकस्टोर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह