लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में डॉक्टर ने लिया Covishield का तीसरा टीका, कहा प्रतिरोधक क्षमता में हो रही गिरावट

By आजाद खान | Updated: December 12, 2021 18:54 IST

निजी अस्पतालों का इस पर कहना है कि डॉक्टर अपने प्रतिरोधक क्षमता में गिरावट देख रहें हैं, ऐसे में उनको तीसरा डोज जरुरी होता है।

Open in App
ठळक मुद्देडॉक्टरों के अनौपचारिक रूप से कोविड वैक्सिन के तीसरी शाट लेने का मामला सामने आया है। इसमें इन डॉक्टरों का साथ निजी अस्पताल दे रहे हैं। कोविशील्ड के साथ कोवैक्सीन के भी इस्तेमाल करने की योजना है।

भारत: कोलकाता में डॉक्टरों के अनौपचारिक रूप से कोविड वैक्सिन के तीसरी शाट लेने की बात सामने आई है। बता दें कि सरकार ने देश में सभी को केवल दो ही टीकों के शाट्स देने की अनुमति दी है। ऐसे में इन डॉक्टरों द्वारा तीसरे शाट्स लेने पर कई लोग अलग- अलग राय रखते हैं। इस पर डॉक्टरों को टीका दे रहे निजी अस्पतालों का कहना है कि डॉक्टर अपने प्रतिरोधक क्षमता में गिरावट देख रहें हैं, ऐसे में उनको तीसरा डोज देकर हम उन्हें देश की सेवा के लिए फिर से तैयार कर रहे हैं।

क्या कहना है डॉक्टरों का

इस मामले में एक अस्पताल के वरिष्ठ डाक्टर ने बोलते हुए कहा कि कुछ डाक्टरों ने अपने एंटीबॉडी स्तर की जांच की, और उसमें उन्हें गिरावट दिखाई दी। इसलिए उन्होंने कोविशील्ड शीशियों की 11वीं खुराक ले ली। ऐसा करने से उनकी चिंता भी दूर हो गई और वे मरीजों की सेवा भी ठीक से करने लगे। बता दें कि एसोसिएशन आफ हास्पिटल्स आफ ईस्टर्न इंडिया (एटईआइ) इस पर केंद्र को पत्र भी लिखने को सोच रहा है और कोविड के तीसरे डोज को डॉक्टरों को देने की इजाजत भी मांगेगा। 

कोवैक्सीन को भी इस्तेमाल करने की है योजना

राज्य के कुछ अस्पतालों का कहना है कि वे इस मामले में उनके पास पड़े कोवैक्सीन को इस्तेमाल करेगें। कोवैक्सीन के उन टीकों को पहले इस्तेमाल किया जाएगा जिनकी एक्सपायरी डेट नजदीक है। वहीं इस पर बोलते हुए एक डॉक्टर ने कहा, 'उनके बर्बाद होने के बजाए उन डोज्स को डॉक्टरों पर इस्तेमाल करना समझदारी है, जिन्हें सुरक्षा की जरूरत है।' जहां एक तरफ कई डॉक्टर इसे इस्तेमाल कर रहे हैं वहीं कई ऐसे डॉक्टर भी हैं जिनका मानना है कि तीसरे डोज का लेना कुछ खास असरदार नहीं होगा।

टॅग्स :भारतकोविड-19 इंडियाकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे