लाइव न्यूज़ :

कोलकाताः हिंदू परिवार ने महाष्टमी में किया मुस्लिम बच्ची का पूजन, पेश की सौहार्द की मिसाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 7, 2019 15:26 IST

महाष्टमी के दिन कुमारी कन्याओं को दुर्गा का स्वरूप मानकर पूजने की सदियों पुरानी परंपरा है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाष्टमी के दिन चार साल की फातिमा की कुमारी के रूप में पूजा की गई।चार वर्षीय फातिमा के पिता ताहिर मोहम्मद की फतेहपुर सीकरी में परचून की दुकान है।

कोलकाता के अर्जुनपुर जिले में एक दत्त परिवार ने सांप्रदायिक सौहार्द के लिए नई पहल की है। उन्होंने महाष्टमी के दिन चार साल की फातिमा की कुमारी के रूप में पूजा। दत्त परिवार 2013 से ही घर में कन्या पूजन करते हैं। 

गौरतलब है कि महाष्टमी के दिन कुमारी कन्याओं को दुर्गा का स्वरूप मानकर पूजने की सदियों पुरानी परंपरा है। कहा जाता है कि सबसे पहले स्वामी विवेकानंद ने 1901 में महिलाओं की महत्ता दिखाने के लिए बेल्लूर मठ में कुमारी पूजन किया था।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक तमल दत्ता ने बताया कि वो 2013 से दुर्गा पुजा करते हैं। शुरुआत में ब्राह्मण कन्याओं की पूजा की थी लेकिन बाद के वर्षों में गैर-ब्राह्मण कन्याओं को चुना जिनमें दलित भी शामिल थी। इसबार उन्होंने मुस्लिम लड़की के पूजन के बारे में सोचा।

चार वर्षीय फातिमा के पिता ताहिर मोहम्मद की फतेहपुर सीकरी में परचून की दुकान है। कुमारी पूजन के आमंत्रण पर वो कोलकाता पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मुझे गर्व महसूस हो रहा है। हिंदू मुसलमानों के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह एक सकारात्मक कदम है। फातिमा की मां बुशरा बेगम का कहना है कि मैं हिंदु मुसलमान को नहीं मानती। सब इंसान हैं।

इससे उलट एक खबर कोलकाता की ही है। दुर्गा पूजा के पंडाल में कथित रूप से अजान बजने का मामला सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक स्थानीय वकील ने आयोजकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

टॅग्स :दुर्गा पूजाकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया