लाइव न्यूज़ :

कोलकाता: बागड़ी मार्किट में आग पर काबू पाने के प्रयास जारी, कारोबारी बेहाल

By भाषा | Updated: September 16, 2018 20:20 IST

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अलावा मेयर और दमकल मंत्री शोभन चट्टोपाध्याय, तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय और स्थानीय पार्षद स्मिता बक्शी ने स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके का दौरा किया।

Open in App

कोलकाता, 16 सितंबर: कोलकाता के भीड़भाड़ वाली बागड़ी मार्किट में रविवार को तड़के एक बहुमंजिला इमारत में लगी भयानक आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों के प्रयास जारी हैं और कैनिंग स्ट्रीट काले धुएं से घिरी हुई है।

अग्निशमन विभाग ने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है लेकिन आग को बुझाने के दौरान कुछ अग्निशमन अधिकारी झुलस गये।

धुएं और गैस सिलेंडर के विस्फोट जैसी आवाजों के बीच निकटवर्ती इमारतों के व्यापारियों को उन सामान के साथ भागते हुए देखा गया जो वे अपनी दुकानों से ले जा सकते थे।

आरबीआई कार्यालय और राइटर्स बिल्डिंग से लगभग एक किलोमीटर दूर इस बहुमंजिला मार्केट में आग लगने से लगभग एक हजार दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान नष्ट हो गये।

आग को बुझाने के लिए अग्निशमन की 30 गाड़ियों को लगाया है और आग लगे 12 घंटे से भी अधिक समय हो गया है।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा,‘‘यह क्षेत्र काफी भीड़भाड़ वाला है और हमें काम करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हम इमारत में घुसने के लिए दरवाजों और खिड़कियों की ग्रिल को काटने के वास्ते सीढ़ियों और गैस कटर का इस्तेमाल कर रहे हैं।‘‘

इमारत से विस्फोट जैसी आवाजें भी सुनाई दे रही हैं और दमकल अधिकारियों का मानना है कि गैस सिलेंडर विस्फोट के कारण ये आवाजें हो सकती हैं।

हादसे से दुखी दुकान मालिक इमारत के भीतर घुसने का प्रयास कर रहे थे जिन्हें अग्निशमन कर्मियों और पुलिस अधिकारियों ने रोक लिया।

एक कॉस्मेटिक्स दुकान के मालिक सतीश अग्रवाल ने कहा,‘‘इमारत में कई लाखों रुपये मूल्य की वस्तुएं है। ये वस्तुएं (दुर्गा) पूजा के मद्देनजर हाल में खरीदी गई थीं। पूरा सामान नष्ट हो गया। हम खत्म हो गये हैं। मैंने इस दुकान के लिए सब कुछ निवेश किया था।’’

स्थानीय लोग भी आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन अधिकारियों की मदद कर रहे हैं।

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके का मुआयना करने वाले शहर पुलिस आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि निकटवर्ती क्षेत्रों में आग फैलने की आशंका के कारण आसपास की इमारतों को खाली करा लिया गया है।

अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई’ से कहा,‘‘आग ने भयानक रूप ले लिया है। हमारे अधिकारी आग पर काबू पाने के लिए अपनी ओर से बेहतर प्रयास कर रहे हैं।’’

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के अलावा मेयर और दमकल मंत्री शोभन चट्टोपाध्याय, तृणमूल कांग्रेस के सांसद सुदीप बंदोपाध्याय और स्थानीय पार्षद स्मिता बक्शी ने स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके का दौरा किया।

टॅग्स :पश्चिम बंगालभीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया