लाइव न्यूज़ :

कोलकाता आग हादसा: कुछ शवों की पहचान के लिए डीएनए जांच कराने पर विचार

By भाषा | Updated: March 9, 2021 12:54 IST

Open in App

कोलकाता, नौ मार्च कोलकाता के स्ट्रैंड रोड पर स्थित एक बहुमंजिला इमारत में लगी आग की घटना में मारे गए नौ लोगों में से कुछ के शव इतनी बुरी तरह जल गए हैं कि उनकी पहचान नहीं की जा सकती और डॉक्टर उनकी शिनाख्त करने के लिए डीएनए जांच कराने का विचार कर रहे हैं।

अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि तड़के एक लिफ्ट में दो और शव पाए गए जिसके बाद न्यू कोइलाघाट बिल्डिंग हादसे में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर नौ हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में से अधिकतर वह हैं जिन्होंने आग पर काबू पाने का सबसे पहले प्रयास किया। इनमें अग्निशमन दल के चार कर्मी, हरे स्ट्रीट पुलिस थाने में तैनात एक सहायक उप निरीक्षक और एक आरपीएफ कर्मी शामिल है।

राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन विभाग के गिरीश डे, गौरव बेज, अनिरुद्ध जना और बिमान पुरकायत की हादसे में मौत हुई।

अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, “दो शवों की पहचान होना बाकी है। हमने उन्हें शव परीक्षण (ऑटोप्सी) के लिए भेज दिया है।”

अधिकारियों ने बताया कि पहले मिले सात शव भी लिफ्ट में ही पाए गए थे।

इमारत की 13वीं मंजिल पर सुबह छह बजकर 10 मिनट पर आग लग गई थी जहां पूर्व रेलवे और दक्षिण पूर्वी रेलवे के कार्यालय स्थित हैं।

एक अधिकारी ने कहा कि तेजी से काम करने की विशेष अनुमति मिलने के बाद एसएसकेएम अस्पताल में सात शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।

अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि सात में से कुछ शव इतनी बुरी तरह जल गए हैं कि मृतकों के परिजन उन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं जिसके बाद डॉक्टर डीएनए जांच कराने पर विचार कर रहे हैं।

इस बीच अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए घटना के संबंध में एक मामला दर्ज किया है और अग्निशमन विभाग ने हादसे की जांच के लिए समिति गठित की है।

उन्होंने कहा कि पूर्व रेलवे ने भी उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं जो प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी जयदीप गुप्ता की अध्यक्षता में की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि हादसे में मारे गए रेलवे कर्मियों की पहचान आरपीएफ कांस्टेबल संजय साहनी, उप मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक पार्थसारथी मंडल और वरिष्ठ तकनीशियन सुदीप दास के रूप में की गई है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोलकाता पुलिस के फोरेंसिक विभाग का एक दल आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए सुबह घटनास्थल पर पहुंचा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो