लाइव न्यूज़ :

कोलकाता मुठभेड़ : गैंगस्टर के पिता की दूसरे पोस्टमार्टम के अनुरोध वाली याचिका खारिज

By भाषा | Updated: June 17, 2021 17:00 IST

Open in App

चंडीगढ़़, 17 जून पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने मारे गए गैंगस्टर जयपाल सिंह भुल्लर के पिता की तरफ से दायर एक याचिका बृहस्पतिवार को खारिज कर दी जिसमें पंजाब सरकार को उनके बेटे के शव का दूसरा पोस्टमार्टम या तो यहां के पीजीआईएमआर या दिल्ली के एम्स में कराने का आग्रह किया गया था।

अदालत ने एक अन्य याचिका खारिज कर दी जिसमें भुल्लर के शव को परास्तनातक चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) में संरक्षित रखने का आग्रह किया गया था। हाल में लुधियाना में दो पुलिसकर्मियों की हत्या में कथित तौर पर संलिप्त भुल्लर एवं एक अन्य गैंगस्टर जसप्रीत सिंह को नौ जून को कोलकाता में मुठभेड़ में मार गिराया गया था।

भुल्लर के परिवार ने अभी तक उसका अंतिम संस्कार नहीं किया है।

भुल्लर के पिता भूपिंदर सिंह ने वकील सिमरनजीत सिंह के माध्यम से दायर याचिका में पंजाब सरकार को निर्देश देने की मांग की थी कि उनके बेटे का दूसरा पोस्टमार्टम या तो पीजीआईएमईआर, दिल्ली एम्स या किसी स्वतंत्र मेडिकल संस्थान में कराया जाए ताकि उसे पहुंचे जख्म की प्रकृति का पता चल सके।

पंजाब पुलिस के सेवानिवृत्त निरीक्षक भूपिदर सिंह ने आरोप लगाया कि गोली मारे जाने से पहले उनके बेटे का उत्पीड़न किया गया।

सिमरनजीत सिंह के मुताबिक याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति मंजरी नेहरू कौल ने इसे खारिज करते हुए कहा कि मामला उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है क्योंकि मुठभेड़ कोलकाता में हुई।

वकील ने कहा कि पीजीआईएमईआर में शव को संरक्षित रखने की एक अन्य याचिका को भी अदालत ने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश की प्रति मिलने के बाद वे उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है