लाइव न्यूज़ :

कोलकाता मादक पदार्थ मामला: भाजपा नेता का एक सहयोगी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 1, 2021 13:07 IST

Open in App

कोलकाता, एक मार्च कोलकाता के न्यू अलीपुर क्षेत्र से जब्त किए गए मादक पदार्थ के मामले में पुलिस ने भाजपा नेता राकेश सिंह के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस सहयोगी की गिरफ्तारी के साथ ही भाजपा के दो नेताओं सहित मामले में अभी तक छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी को वाटगूगे पुलिस थानाक्षेत्र के ऑर्फनगुंगे बाजार के पास आदि गंगा नहर के नजदीक एक झोपड़ी से रविवार रात गिरफ्तार किया गया।

आईपीएस अधिकारी ने कहा, ‘‘ उसे राकेश सिंह ने खिदिरपुर डाक घर के पास स्कूटर के साथ इंतजार करने का कहा था। हालांकि मामले में वांछित अमृत सिंह स्कूटर लेकर मौके से फरार हो गया।’’

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए व्यक्ति को आज दिन में अलिपुर की एक अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा की राज्य सचिव पामेला गोस्वामी और दो अन्य को 19 फरवरी को दक्षिण कोलकाता के न्यू अलीपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया था। गोस्वामी की कार से 90 ग्राम कोकीन बरामद हुई थी।

वहीं, भाजपा राज्य समिति के सदस्य राकेश सिंह को पूर्वी बर्धमान जिले के गलसी से 23 फरवरी को उस समय गिरफ्तार किया था, जब वह कथित तौर पर भागने की कोशिश कर रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए