लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कलकत्ता HC ने ममता बनर्जी सरकार से कहा- कोरोना संकट से निपटने के लिये उठाए गए उपायों के बारे सौंपो रिपोर्ट

By भाषा | Updated: April 9, 2020 05:52 IST

याचिकाकर्ता के वकील बिकास भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि डॉक्टर, नर्स और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को उपयुक्त सुरक्षा उपकरण नहीं दिए जा रहे हैं

Open in App
ठळक मुद्देकलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल सरकार को राज्य में कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में एक रिपोर्ट सौंपने का बुधवार को निर्देश दिया। उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को 16 अप्रैल तक ई-मेल से रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। उस दिन मामले में आगे सुनवाई की जाएगी।

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल सरकार को राज्य में कोरोना वायरस संकट से निपटने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में एक रिपोर्ट सौंपने का बुधवार को निर्देश दिया।

उच्च न्यायालय की एक खंडपीठ ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को 16 अप्रैल तक ई-मेल से रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया। उस दिन मामले में आगे सुनवाई की जाएगी।

न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति जोयमाल्या बागची की पीठ ने राज्य को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि मरीजों और संदिग्ध मरीजों के इलाज में जुटे स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए उचित सुरक्षा उपाय किए जाएं।

याचिकाकर्ता के वकील बिकास भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि डॉक्टर, नर्स और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को उपयुक्त सुरक्षा उपकरण नहीं दिए जा रहे हैं। याचिकाकर्ता फआद हलीम का प्रतिनिधित्व करने वाले भट्टाचार्य ने यह आरोप भी लगाया कि अब तक की गई जांच और वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या के बारे में सभी आंकड़े सरकार द्वारा साझा नहीं किए जा रहे हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियापश्चिम बंगालममता बनर्जीकोलकातालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?