लाइव न्यूज़ :

कोलकाता की इमारत में नहीं थी पर्याप्त अग्नि सुरक्षा प्रणाली :अधिकारी ने आग की घटना पर कहा

By भाषा | Updated: March 9, 2021 19:56 IST

Open in App

कोलकाता, नौ मार्च पूर्व और दक्षिण-पूर्व रेलवे के कार्यालयों वाली यहां स्थित जिस बहुमंजिला इमारत में सोमवार को भीषण आग लगी थी, उसमें पर्याप्त अग्नि सुरक्षा प्रणाली नहीं थी। पश्चिम बंगाल सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह दावा किया।

न्यू कोयलाघाट बिल्डिंग में आग लगने की वजह संभवत: 13 वीं मंजिल पर शार्ट सर्किट रही होगी। इस घटना में इमारत की 13 और 12 वीं मंजिल का पूरा हिस्सा और 11 वीं का कुछ हिस्सा क्षतिग्रसत हो गया।

राज्य अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को पीटीआई-भाषा को बताया कि 13 वीं मंजिल पर अग्नि सुरक्षा प्रणाली बहुत ही साधारण तरह की थी और कुछ समय बाद इससे दमकल कर्मियों को कोई मदद नहीं मिल पाई।

उन्होंने कहा, ‘‘इमारत में अग्नि सुरक्षा की कोई पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। जो व्यवस्था थी उसने शुरूआत में तो काम किया लेकिन बाद में वह पूरी तरह से ठप्प हो गई। हमे नीचे से पानी ले जाने की व्यवस्था करनी पड़ी। यदि वहां की प्रणाली काम की होती तो लोगों की जान बचाई जा सकती थी।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘कोई भी व्यक्ति इमारत की अग्नि सुरक्षा योजना दमकल कर्मियों को मुहैया नहीं कर सका। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘भीषण आग बुझाने के लिए हमें इमारत के नक्शे की जरूरत पड़ती है। सोमवार की घटना में जान गंवाने वाले रेलवे के एक अधिकारी ने हमें उस स्थान पर ले जाकर हमारी मदद करने की कोशिश की थी , जहां से आग शुरू हुई थी।’’

फोरेंसिक विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शुरूआती जांच से यह पता चलता है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी थी।

पुलिस ने घटना के सिलसिले में खुद से एक मामला दर्ज किया है। अग्निशमन विभाग ने भी जांच के लिए एक कमेटी गठित की है।

अधिकारियों ने बताया कि पूर्व रेलवे ने प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी जयदीप गुप्ता के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार रात घटनास्थल का दौरा किया और आरोप लगाया कि रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी वहां मौजूद नहीं थे।

पुलिस ने बताया कि घटना में चार दमकलकर्मी, तीन रेलवे कर्मी और कोलकाता पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक समेत नौ लोगों की मौत हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!