लाइव न्यूज़ :

कोल्हापुर-धनबाद के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए क्या है सुविधा, कहां-कहां रुकेगी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 16, 2021 20:07 IST

कोविड-19 संक्रमण के चलते लॉकडाउन के समय बंद की गई साप्ताहिक नागपुर टू अजमेर विशेष ट्रेन शुरू करने की मांग एआईएमआईएम के प्रतिनिधिमंडल ने मध्य रेलवे नागपुर के डीआरएम को ज्ञापन सौंपकर की.

Open in App
ठळक मुद्दे01046 धनबाद से 22 फरवरी से हर सोमवार को अगले आदेश मिलने तक चलेगी.कोल्हापुर से 19 फरवरी से प्रत्येक शुक्रवार को तड़के 4.35 बजे अगले आदेश मिलने तक श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर से रवाना होगी. भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा व पारसनाथ में ठहरेंगी.

नागपुर: रेलयात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर और धनबाद के बीच विशेष गाड़ी चलाई जाएगी.

स्पेशल ट्रेन नंबर 01045 सीएसटीएम टर्मिनस कोल्हापुर से 19 फरवरी से प्रत्येक शुक्रवार को तड़के 4.35 बजे अगले आदेश मिलने तक श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर से रवाना होगी. वहीं 01046 धनबाद से 22 फरवरी से हर सोमवार को अगले आदेश मिलने तक चलेगी.

ये ट्रेन मिरज, कवठे महांकाल, धलगांव, पंढरपुर, कुर्दुवाड़ी, बारसी टाउन, उस्मानाबाद, लातूर, परली वैजनाथ, परभणी, पूर्णा, हजूर साहिब नांदेड़, किनवट, आदिलाबाद, वानी, माजरी, सेवाग्राम, नागपुर, आमला, बैतूल , घोड़ाडोंगरी, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज, छिओकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा व पारसनाथ में ठहरेंगी.

इस गाड़ी में एक एसी-2 टीयर, तीन एसी-3 टीयर, 10 स्लीपर क्लास, पांच सेकंड क्लास सीटिंग. इन विशेष ट्रेनों में केवल कन्फर्म टिकट पर यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति होगी. वहीं यात्रा के दौरान कोविड संबंधित जारी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा.

नागपुर-मडगांव के बीच चलाई जाएगी एसी वीकली स्पेशल ट्रेन

रेल प्रशासन ने यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए नागपुर और मडगांव के बीच पूर्णत: वातानुकूलित साप्ताहिक विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. तद्नुसार 01237 नागपुर-मडगांव एसी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 20 फरवरी से 27 मार्च तक नागपुर से प्रत्येक शनिवार को दोपहर 3.50 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 4.40 बजे मडगांव पहुंचेगी.

01238 मडगांव-नागपुर एसी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 21 फरवरी से 28 मार्च तक प्रत्येक रविवार को शाम 7.40 बजे मडगांव से रवाना होकर अगले दिन रात 8.30 बजे नागपुर आएगी. यह ट्रेन वर्धा, बडनेरा, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण, पनवेल, रोहा, मानगांव, खेड, चिपलून, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजकोट रोड, वैभववाड़ी रोड, कंकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थावेता रोड में रुकेगी. इस ट्रेन में 13 एसी 3 टीयर कोच होंगे. 

टॅग्स :भारतीय रेलनागपुरपीयूष गोयल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया