लाइव न्यूज़ :

कोडनाडु हत्या मामला: अदालत ने ड्राइवर के भाई को पांच दिन हिरासत में दिया

By भाषा | Updated: October 28, 2021 20:16 IST

Open in App

उदगमंडलम (तमिलनाडु), 28 अक्टूबर कोडनाडु हत्या और लूट मामले के संबंध में जिला अदालत ने बृहस्पतिवार को पुलिस को धनपाल को हिरासत में लेने की अनुमति दे दी। धनपाल, मृतक कनगराज का भाई है, जो तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता का ड्राइवर था।

पुलिस ने अदालत से धनपाल की 10 दिन की हिरासत का अनुरोध किया था लेकिन मजिस्ट्रेट ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने के लिए पांच दिन का समय दिया।

धनपाल को मामले के साक्ष्य मिटाने के आरोप में एक सप्ताह पहले गिरफ्तार किया गया था और आठ नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजे जाने से पहले उसे गुडालौर उप जेल में रखा गया था।

वाचमैन ओम बहादुर की 24 अप्रैल 2017 को हुई हत्या और लूटपाट के पांच दिन बाद कनगराज की मोटरसाइकिल दुर्घटना में मौत हो गई थी। बहादुर कोडनाडु बंगले का वाचमैन था जिसका प्रयोग जयललिता करती थीं। बहादुर का शव पेड़ से लटका मिला था और कुछ चीजें चोरी हुई थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां