लाइव न्यूज़ :

कोच्चि-मंगलुरू प्राकृतिक गैस पाइपलाइन से लाखों परिवारों, उद्योगों को फायदा होगा: येदियुरप्पा

By भाषा | Updated: January 5, 2021 19:59 IST

Open in App

बेंगलुरु, पांच जनवरी कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार को कहा कि नवनिर्मित कोच्चि-मंगलुरू प्राकृतिक गैस पाइपलाइन का उद्देश्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, उद्योगों के साथ ही खाना पकाने के लिए लगभग चार लाख घरों में पाइप के जरिए प्राकृतिक गैस की आपूर्ति करना है।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना से कर्नाटक के उडुपी और दक्षिण कन्नड़ जिलों के घरों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और उद्योगों को लाभ होगा।

उन्होंने कहा कि दक्षिण कन्नड़ और उडुपी में वाहनों को संपीडित प्राकृतिक गैस की आपूर्ति भी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इससे औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली संयंत्रों और उर्वरक संयंत्रों की पर्यावरण के अनुकूल ईंधन आवश्यकताएं भी पूरी होंगी।

येदियुरप्पा उसी कार्यक्रम में बोल रहे थे, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरल के कोच्चि से कर्नाटक के मंगलुरु के बीच 450 किलोमीटर लंबी प्राकृतिक गैस पाइपलाइन का उद्घाटन किया।

इस पाइपलाइन को तीन हजार करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल तरीके से इस पाइपलाइन को राष्ट्र को समर्पित करते हुए कहा कि देश में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने में इसकी भूमिका अहम होगी।

राज्य और देश के लिए इसे "ऐतिहासिक दिन" करार देते हुए, मुख्यमंत्री ने 2030 तक प्राकृतिक गैस के उपयोग को 15 प्रतिशत तक बढ़ाने के लक्ष्य के अनुरूप यह महत्वाकांक्षी परियोजना शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री को बधाई दी।

उन्होंने कहा, "मुझे खुशी है कि यह परियोजना कई चुनौतियों के बावजूद सफलतापूर्वक पूरी हुई है।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे औद्योगिक विकास और रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने इस परियोजना को साकार करने में आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा, "मुझे यकीन है कि आपके कुशल मार्गदर्शन में भारत गैस आधारित अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में काफी प्रगति करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां