लाइव न्यूज़ :

कोच्चि हवाईअड्डे के टर्मिनल-2 को तीन सुविधा क्षेत्रों में तब्दील किया जाएगा

By भाषा | Updated: July 18, 2021 16:27 IST

Open in App

कोच्चि, 18 जुलाई कोचिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (सीआईएएल) ने टर्मिनल-2 को उद्योगपतियों के विमानों, वीवीआईपी लोगों और यात्रियों के थोड़े समय के ठहरने वाले तीन सुविधा क्षेत्रों में तब्दील करने का फैसला किया है। घरेलू उड़ानों का संचालन 2019 से टर्मिनल-1 से शुरू होने के बाद से टर्मिनल-2 उपयोग में नहीं है।

सीआईएएल के प्रबंध निदेशक एस सुहास ने कहा कि केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन की अध्यक्षता वाले निदेशक बोर्ड ने इस योजना को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। टर्मिनल 2 में रूपांतरण की प्रक्रिया अगले महीने शुरू होगी।

सुहास ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हम राजस्व के नए स्रोत पैदा करने के लिए कई छोटी अवधि के साथ-साथ लंबी अवधि की परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं। पांच सितारा होटल परियोजना के काम ने गति पकड़ ली है। हमारी योजना टर्मिनल 2 में उद्योगपतियों के विमानों का टर्मिनल बनाने, वीवीआईपी लोगों के ठहरने के लिए एक सुरक्षित स्थान बनाना और एक ट्रांजिट होटल बनाने की है।’’

टर्मिनल-2 एक लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैला है और पहले इसका इस्तेमाल घरेलू उड़ानों के लिए होता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे