लाइव न्यूज़ :

दो-तिहाई संचारी संक्रमण पशु जनित, प्राणीजन्य रोगों का ज्ञान महत्वपूर्ण: केरल की स्वास्थ्य मंत्री

By भाषा | Updated: July 5, 2021 15:54 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, पांच जुलाई केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने सोमवार को कहा कि दो-तिहाई संचारी रोग पशु जनित होते हैं और इनसे, प्राणीजन्य रोगों के बारे में जानकारी होने पर ही बचा जा सकता है।

विश्व प्राणी जनित रोग दिवस के मौके पर जारी बयान में मंत्री ने कहा कि दुनिया भर में सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए एक चुनौती बनीं नयी और बार-बार होने वाली बीमारियों में पशु जनित संक्रमणों का व्यापक प्रभाव पड़ता है।

बयान में कहा गया है, ''दो तिहाई संचारी रोग पशु-जनित होते हैं।''

उन्होंने कहा कि सामान्य पशु जनित रोगों के अलावा आमतौर पर केरल में सामने आए लेप्टोस्पायरोसिस, स्क्रब टाइफस, मंकी फीवर, निपाह वायरस, रेबीज, जापानी बुखार, वेस्ट नाइल बुखार और कोविड-19 भी सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए खतरा हैं।

जॉर्ज ने कहा कि मानव-पशु संपर्क अपरिहार्य है, लेकिन जानवरों से मनुष्यों में वायरस, बैक्टीरिया या परजीवी के स्थानांतरण को रोकने के लिए सावधानी बरती जा सकती है।

उन्होंने कहा, ''मनुष्य जाने-अनजाने, रोजगार, भोजन, पशुपालन, शिक्षा, मनोरंजन और वन एवं वन्यजीव संरक्षण जैसे कई क्षेत्रों में वन्यजीवों के साथ सीधे संपर्क में आते हैं। इसलिए, इन रोगों को तभी रोका जा सकता है जब जूनोटिक रोगों के बारे में जानकारी हो।''

उन्होंने इस संबंध में कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी, जिनमें पशुओं या उनके शरीर के तरल पदार्थों के संपर्क में आते समय सावधान रहना, पशुओं के साथ किसी भी तरह संपर्क में आने के बाद साबुन से हाथ धोना, पालतू जानवरों को चेहरे या होंठों को चाटने से रोकना और यह सुनिश्चित करना शामिल है कि समय पर उनका टीकाकरण हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos