जानिए बसपा के अकेले विधानसभा उपचुनाव लड़ने के फैसले के बाद सपा ने क्या कहा ?

By भाषा | Updated: June 4, 2019 01:07 IST2019-06-04T01:07:48+5:302019-06-04T01:07:48+5:30

Know what the SP said after the BSP's decision to contest the in UP by-polls? | जानिए बसपा के अकेले विधानसभा उपचुनाव लड़ने के फैसले के बाद सपा ने क्या कहा ?

जानिए बसपा के अकेले विधानसभा उपचुनाव लड़ने के फैसले के बाद सपा ने क्या कहा ?

बसपा सुप्रीमो मायावती के अकेले विधानसभा उपचुनाव लड़ने के फैसले के बाद समाजवादी पार्टी ने कहा कि अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। सपा के कार्यालय में सन्नाटा छाया हुआ है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने लोकसभा क्षेत्र आजमगढ़ दौरे पर हैं।

बसपा के इस रूख पर पूछे जाने पर सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने भाषा से कहा, '' नहीं अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं है। अखिलेश यादव ही तय करेंगे कि क्या हुआ है और इसमें कितनी सच्चाई है। चूंकि कोई आधिकारिक रुख तो है नहीं, यह तो बाहर का सुना सुनाया मामला है। क्या बात हुई, क्या मामला है उसे समझना पड़ेगा।

अखिलेश यादव आजमगढ़ में हैं, वह आ जायें फिर कुछ कहा जायेगा।'' उन्होंने कहा कि ''किसी के पास उनका (बसपा का) आधिकारिक बयान नहीं है इसलिये अभी इंतजार करना होगा।'' 

Web Title: Know what the SP said after the BSP's decision to contest the in UP by-polls?

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे