लाइव न्यूज़ :

इतिहास में 31 दिसंबर: पूर्ण स्वराज का संकल्प, बेन किंग्सले का जन्म

By भाषा | Updated: December 31, 2019 07:22 IST

31 दिसंबर का दिन साल का अंतिम दिन है और इस दिन का भारत के इतिहास से गहरा नाता है। यही वह दिन है जब वर्ष 1600 में इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने ईस्ट इंडिया कंपनी के पंजीयन के लिए फरमान जारी किया था।

Open in App
ठळक मुद्दे ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने शाही फरमान जारी कर ईस्ट इंडिया कंपनी के पंजीकरण का आदेश दिया। बेन किंग्सले का जन्म। बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका असली नाम कृष्ण भानजी था।

वर्ष 2019 के अंतिम दिन के समाप्त होने के साथ ही पूरी दुनिया उत्साह और संकल्प के साथ एक नये वर्ष का स्वागत करेगी।

31 दिसंबर का दिन साल का अंतिम दिन है और इस दिन का भारत के इतिहास से गहरा नाता है। यही वह दिन है जब वर्ष 1600 में इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने ईस्ट इंडिया कंपनी के पंजीयन के लिए फरमान जारी किया था।

महारानी ने पूर्वी एशिया, दक्षिण पूर्वी एशिया और भारत के साथ व्यापार के लिए इस कंपनी को पंजीकृत करने का आदेश दिया और इसके लिए शाही फरमान जारी किया गया। उन दिनों मसालों के व्यापार को बहुत फायदे का सौदा माना जाता था और इस पर स्पेन और पुर्तगाल का आधिपत्य हुआ करता था।

ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना मुख्यत: मसालों के व्यापार के लिए की गई थी, लेकिन समय के साथ कंपनी ने अपने व्यापार का दायरा बढ़ाने के साथ ही भारत में ब्रिटेन के साम्राज्यवादी हितों की पूर्ति का काम किया और भारत की तकदीर में गुलामी का दाग लगा दिया।

देश दुनिया के इतिहास में 31 दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1600: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ प्रथम ने शाही फरमान जारी कर ईस्ट इंडिया कंपनी के पंजीकरण का आदेश दिया।

1802 : पेशवा बाजी राव द्वितीय ब्रिटिश संरक्षण में आए।

1857 : क्वीन विक्टोरिया ने ओटावा को कनाडा की राजधानी घोषित किया।

1929 : लाहौर में आधी रात को महात्मा गांधी ने कांग्रेस जन के साथ पूर्ण स्वराज का संकल्प लिया।

1943 : बेन किंग्सले का जन्म। बहुत कम लोग जानते हैं कि उनका असली नाम कृष्ण भानजी था। इंग्लैंड के यार्कशर में पैदा हुए बेन ने वर्ष 1982 में फिल्म गांधी में मुख्य भूमिका निभाई थी और इसके लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अकेडमी पुरस्कार भी मिला था।

1964 : डोनाल्ड कैंपबेल ने पानी और जमीन पर सबसे तेज रफ्तार से वाहन चलाने का रिकार्ड बनाया। एक ही वर्ष में दोनों सतह पर रिकार्ड बनाने वाले वह दुनिया के पहले व्यक्ति थे। हालांकि रफ्तार के इसी जुनून ने 1967 में उनकी जान ले ली।

1972 : बेसबॉल के महान खिलाड़ी रोबर्टो क्लेमेंट की एक विमान दुर्घटना में मौत। वह निकारागुआ के भूकंप पीड़ितों के लिए एकत्र राहत सामग्री लेकर जा रहे थे।

1999 : अमेरिका ने पनामा नहर का नियंत्रण आधिकारिक तौर पर पनामा के हवाले किया।

2004 : ताइपे, ताइवान में 508 मीटर ऊंची इमारत का उद्घाटन किया गया। उस समय इसके दुनिया की सबसे ऊंची इमारत होने का दावा किया गया था। 

टॅग्स :हिस्ट्रीपाकिस्तानचीनब्रिटेनकांग्रेसमहात्मा गाँधीअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

विश्वपाकिस्तान: सिंध प्रांत में स्कूली छात्राओं पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप, जांच शुरू

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar: फिल्म में दानिश पंडोर निभा रहे हैं उज़ैर बलूच का किरदार, कराची का खूंखार गैंगस्टर जो कटे हुए सिरों से खेलता था फुटबॉल, देखें उसकी हैवानियत

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

विश्वपाकिस्तान में 1,817 हिंदू मंदिरों और सिख गुरुद्वारों में से सिर्फ़ 37 ही चालू, चिंताजनक आंकड़ें सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की