लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल ने रखी ये मांगे और दिए कई सुझाव

By सुमित राय | Updated: May 11, 2020 20:01 IST

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंह के दौरान कई मांगे रखीं और कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने एक बार फिर राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम मोदी से सामने कई मांगों को सामने रखा और कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में 17 मई तक लॉकडाउन लागू है। तीसरे चरण का लॉकडाउन खत्म होने से करीब एक सप्ताह पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की।

इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम मोदी से सामने कई मांगों को सामने रखा और कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए। भूपेश बघेल ने बताया कि रेड जोन, ग्रीन जोन और ऑरेंज जोन के निर्धारित करन का अधिकार राज्य सरकार को देने की मांग की।

भूपेश बघेल की मांगे-

1. राज्य के अंदर आर्थिक गतिविधियों के संचालन के निर्णय का अधिकार राज्य सरकार को मिलना चाहिए।

2. कोरोना संक्रमण को लेकर रेड जोन, ग्रीन जोन और ऑरेंज जोन के निर्धारण का दायित्व राज्य सरकारों को दिया जाना चाहिए।

3. रेगुलर ट्रेन और हवाई सेवा, अंतर राज्यीय बस परिवहन की शुरुआत राज्य सरकारों से विचार विमर्श कर किया जाना चाहिए।

4. मनरेगा में 200 दिन की मजदूरी दी जाए।

25 मार्च से देशभर में लागू है लॉकडाउन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देशभर में 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया था। इसके बाद 14 अप्रैल को पीएम मोदी ने इसे 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा की। फिर गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन को दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया और अब 17 मई तक देशभर में लॉकडाउन लागू है।

छत्तीसगढ़ में 59 लोग हो चुके हैं संक्रमित

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना वायरस से 59 मामले सामने आए हैं, जिसमें से 49 लोग अब तक इस महामारी से ठीक हो चुके हैं। छत्तीसगढ़ में अब तक किसी की जान नहीं गई है।

टॅग्स :भूपेश बघेलनरेंद्र मोदीकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया