लाइव न्यूज़ :

जानिए आज का इतिहासः पहला वनडे मैच, आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच, चीन में 15000 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 5, 2020 07:19 IST

पांच जनवरी के दिन का अन्तरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास में एक खास स्थान है। दरअसल पहला एकदिवसीय अन्तरराष्ट्रीय मैच पांच जनवरी 1971 को इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था।

Open in App
ठळक मुद्देएकदिवसीय मुकाबला 50-50 ओवर का होता है, लेकिन यह पहला एकदिवसीय मैच 40-40 ओवर का था। मैच को आस्ट्रेलिया ने जीता और 82 रन बनाने वाले इंग्लैंड के जॉन एडरिच ने वनडे इतिहास में पहला मैन ऑफ द मैच खिताब हासिल किया।

कुछ लोगों का मानना है कि क्रिकेट का असली मजा टेस्ट क्रिकेट में ही है, लेकिन ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है, जो भद्रजन के इस खेल में एकदिवसीय क्रिकेट में असली रोमांच ढूंढते हैं।

पांच जनवरी के दिन का अन्तरराष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट के इतिहास में एक खास स्थान है। दरअसल पहला एकदिवसीय अन्तरराष्ट्रीय मैच पांच जनवरी 1971 को इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। इन दिनों भले ही एकदिवसीय मुकाबला 50-50 ओवर का होता है, लेकिन यह पहला एकदिवसीय मैच 40-40 ओवर का था।

इस मैच को आस्ट्रेलिया ने जीता और 82 रन बनाने वाले इंग्लैंड के जॉन एडरिच ने वनडे इतिहास में पहला मैन ऑफ द मैच खिताब हासिल किया।

देश दुनिया के इतिहास में पांच जनवरी की तारीख में दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1671 : छत्रपति शिवाजी महाराज ने मुगलों से सल्हर क्षेत्र को अपने कब्जे में किया।

1893 : योग और आध्यात्मिक गुरु परमहंस योगानन्द का उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्म।

1933 : अमेरिका के सान फ्रांसिस्को शहर में बने झूलने वाले गोल्डन गेट ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू। यह पुल 1937 में बनकर तैयार हुआ।

1970 : चीन के यून्नान प्रांत में रिक्टर पैमाने पर 7.7 तीव्रता वाले भूकंप से 15000 लोगों की मौत।

1971 : इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट इतिहास का पहला सीमित ओवर का एकदिवसीय अन्तरराष्ट्रीय मैच खेला गया।

1993 : क़रीब 85,000 टन कच्चा तेल लेकर नार्वे से कनाडा जा रहा एक तेल टैंकर तूफान में फंसकर शेटलैंड द्वीप के पास दुर्घटनाग्रस्त।

2014 : भारतीय संचार उपग्रह जीसैट-14 को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया गया। जीसैट-14 में भारत में निर्मित क्रायोजेनिक इंजन का इस्तेमाल हुआ था।

टॅग्स :हिस्ट्रीऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीमइंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्डअमेरिकाजापानचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे