लाइव न्यूज़ :

जानिए 12 सितंबर का इतिहासः महान तैराक मिहिर सेन ने रचा इतिहास, फ्लोरिडा में तूफान से 6000 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: September 12, 2019 06:35 IST

इंग्लिश चैनल को तैरकर पार करने से लंबी दूरी की तैराकी के अपने अभियान की शुरुआत करने वाले मिहिर सेन ने अपनी हिम्मत और दृढ़ निश्चय से महासागरों को पार करने में सफलता हासिल की और 12 सितंबर, 1966 को उन्होंने डारडेनेल्स जलडमरू मध्य को तैरकर पार किया।

Open in App
ठळक मुद्देतैमूर घोड़ों की 92 टुकड़ियों के साथ सिंधु नदी के किनारे पहुंचा और अटक में नदी को पार किया। लार्ड कोर्नवालिस ने गवर्नर जनरल और कमांडर इन चीफ का पदभार संभाला। 43.5 करोड़ मील लम्बी यात्रा के उपरांत 'मार्स ग्लोबल सर्वेयर' यान मंगल की कक्षा में पहुँचा।

इतिहास में 12 सितंबर का दिन देश के महान तैराक मिहिर सेन की उपलब्धियों से जुड़ा है। मिहिर सेन को लंबी दूरी का बेहतरीन तैराक माना जाता है।

इंग्लिश चैनल को तैरकर पार करने से लंबी दूरी की तैराकी के अपने अभियान की शुरुआत करने वाले मिहिर सेन ने अपनी हिम्मत और दृढ़ निश्चय से महासागरों को पार करने में सफलता हासिल की और 12 सितंबर, 1966 को उन्होंने डारडेनेल्स जलडमरू मध्य को तैरकर पार किया।

डारडेनेल्स को पार करने वाले वह विश्व के प्रथम व्यक्ति बने। पांच महाद्वीपों के सातों समुद्रों को तैरकर पार करने वाले मिहिर सेन विश्व के प्रथम व्यक्ति रहे। 16 नवम्बर, 1930 को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में जन्मे मिहिर सेन की साहसिक और बेजोड़ उपलब्धियों के कारण भारत सरकार की ओर से 1959 में उन्हें ‘पद्मश्री’ प्रदान किया गया और 1967 में उन्हें 'पद्मभूषण' प्रदान किया गया।

देश दुनिया के इतिहास में 12 सितंबर की तारीख में दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

 1398 : तैमूर घोड़ों की 92 टुकड़ियों के साथ सिंधु नदी के किनारे पहुंचा और अटक में नदी को पार किया।

1786 : लार्ड कोर्नवालिस ने गवर्नर जनरल और कमांडर इन चीफ का पदभार संभाला।

1873 : पहले टाइपराइटर की बिक्री शुरू।

1928 : फ्लोरिडा में भीषण तूफान से 6000 लोगों की मौत।

1944 : अमेरिकी सेना ने पहली बार जर्मनी में प्रवेश किया।

1959 : तत्कालीन सोवियत संघ का रॉकेट ‘लूना 2’ चांद पर पहुंचा।

1966 : भारतीय तैराक मिहिर सेन ने डारडेनेल्स जलडमरूमध्य को तैरकर पार किया।

1968 : अल्बानिया ने वारसा संधि से अलग होने का ऐलान किया।

1990 : पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के एकीकरण के लिए अमेरिका, इंग्लैण्ड, फ्रांस, सोवियत संघ, पूर्व और पश्चिम जर्मनी ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1991 : अंतरिक्ष शटल एसटीएस 48 अंतरिक्ष में छोड़ा गया।

1997 : 43.5 करोड़ मील लम्बी यात्रा के उपरांत 'मार्स ग्लोबल सर्वेयर' यान मंगल की कक्षा में पहुँचा।

2001 : अमेरिका ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।

2004 - उत्तर कोरिया ने अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।

2006 : सीरिया की राजधानी दमिश्क स्थित अमेरिकी दूतावास पर हमला।

2012 : एप्पल ने आई फोन 5 और आईओएस 6 लॉंच किया।

टॅग्स :हिस्ट्रीअमेरिकाचीनजर्मनी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा