लाइव न्यूज़ :

जानिए 19 अक्टूबर का इतिहास: मुस्लिम देश की पहली प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो, औरंगजेब ने कब्जा किया

By भाषा | Updated: October 19, 2019 07:10 IST

पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो की संतान बेनजीर ने दो बार पाकिस्तान की बागडोर संभाली और दूसरी बार 19 अक्टूबर 1993 को देश की जनता के भारी समर्थन से इस पद पर पहुंची, लेकिन दोनो ही बार उनकी सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई और उन्हें बर्खास्त कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपूरब की बेटी कही जाने वाली बेनजीर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की नेता के तौर पर देश में जम्हूरियत का चेहरा बनीं।उनकी लोकप्रियता बहुत से लोगों की आंख में खटकने लगी थी।

बेनज़ीर भुट्टो को पाकिस्तान ही नहीं किसी भी मुस्लिम देश की पहली प्रधानमंत्री होने का दर्जा हासिल है।

पूर्व प्रधानमंत्री जुल्फिकार अली भुट्टो की संतान बेनजीर ने दो बार पाकिस्तान की बागडोर संभाली और दूसरी बार 19 अक्टूबर 1993 को देश की जनता के भारी समर्थन से इस पद पर पहुंची, लेकिन दोनो ही बार उनकी सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई और उन्हें बर्खास्त कर दिया गया।

पूरब की बेटी कही जाने वाली बेनजीर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी की नेता के तौर पर देश में जम्हूरियत का चेहरा बनीं। उनकी लोकप्रियता बहुत से लोगों की आंख में खटकने लगी थी। 27 दिसम्बर 2007 को एक चुनाव रैली के बाद उनकी हत्या कर दी गई। उनकी मौत से पाकिस्तान में जैसे लोकतंत्र की बहाली पर सवालिया निशान लग गया।

देश दुनिया के इतिहास में 19 अक्टूबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

 1689 : रायगढ़ के किले पर औरंगजेब ने कब्जा किया।

1774 : इंग्लैंड के सुप्रीम कोर्ट के जजों और नये काउंसिल सदस्यों का एक दल ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा भारत में चलाए जा रहे शासन को बेहतर बनाने के लिए कलकत्ता पहुंचा।

1781 : ब्रिटेन के लार्ड कोर्नवालिस ने वर्जीनिया के योर्कटाउन में अमेरिकी जनरल जार्ज वाशिंगटन के सामने समर्पण कर दिया, जिससे अमेरिकी क्रांति का अंत हुआ और देश की आजादी का रास्ता बना।

1812 : नेपोलियन बोनापार्ट की फ्रांसिसी सेना ने रूस से वापसी शुरू की। नेपोलियन की सेना एक महीने से रूस की लौटती सेना का पीछा कर रही थी।

1933 : बर्लिन ओलंपिक खेलों की आयोजन समिति ने 1936 में होने वाले ओलंपिक खेलों में पहली बार बास्केटबॉल को शामिल करने का ऐलान किया।

1970 : भारत में बना पहला रूसी सुपरसोनिक लड़ाकू विमान मिग 21 वायुसेना को सौंपा गया।

1983 : एस चंद्रशेखर ने भौतिकी के क्षेत्र में संयुक्त रूप से नोबल पुरस्कार जीता।

1987 : न्यूयॉर्क के वॉल स्ट्रीट में भारी बिकवाली के चलते जबर्दस्त गिरावट दर्ज की गई। इसका असर दुनिया भर के शेयर बाजारों पर हुआ।

1993 : बेनजीर भुट्टो ने दूसरी बार प्रधानमंत्री के तौर पर पाकिस्तान की बागडोर संभाली।

2003 : पोप जॉन पॉल द्वितीय ने मदर टेरेसा को धन्य घोषित किया, जो उनके संत बनने के सफर का पहला पड़ाव था। मां टेरेसा को उनके परमार्थ कार्यों के लिए 1979 में नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया और 2016 में संत घोषित किया गया।

2004: केयर इंटरनेशनल के लिए काम करने वाली ब्रिटेन की एक प्रमुख कार्यकर्ता मार्गेरेट हासन का इराक में अपहरण कर लिया गया। उस वक्त वह अपने काम पर जा रही थीं। 

टॅग्स :हिस्ट्रीअमेरिकापाकिस्तानजापानजर्मनी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह