लाइव न्यूज़ :

Weather Today Update: कहीं भीषण गर्मी तो कहीं मूसलाधार बारिश! जानें आने वाले 3-4 दिनों में कैसा रहेगा आपके राज्य का मौसम

By आजाद खान | Updated: June 18, 2023 12:52 IST

हालांकि चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कमजोर होने से मॉनसून एक बार फिर से मजबूत हुआ है और यह जल्द ही देश के अन्य राज्यों तक भी पहुंच जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देइन दिनों पूरे देश के मौसम में भारी बदलाव देखने को मिल रहा है। कहीं पर गर्मी तो कहीं बारिश हो रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों के लिए यह कहा है कि अभी ऐसा ही मौसम जारी रह सकता है।

Weather Update: पूरे देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम में भारी बदलाव देखने को मिल रहा है। कहीं पर गर्मी तो कहीं पर बारिश हो रही है और कहीं कहीं हीटवेव का प्रकोप जारी है। ऐसे में मौसम विभाग की अगर माने तो देश के कई हिस्सों में आने वाले दो तीन दिन में मौसम में कोई भी बदलाव नहीं होने वाला है। 

एक तरफ चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण देश के कुछ राज्यों में भारी बारिश हो रही है तो वहीं दूसरी ओर लगभग पूरे उत्तर भारत गर्मी और हीटवेव की चपेट में है। हालांकि चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कमजोर होने से देश के कुछ हिस्सों में मॉनसून के सक्रिय होने की खबर आ रही है और वहां बारिश भी शुरू हो गई है। 

इन राज्यों में पड़ रही है गर्मी, जारी है हीटवेव

बता दें कि देश के कई राज्य जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और ओडिशा आदि में जबरदस्त गर्मी पड़ रही है और उत्तर भारत के कुछ राज्य तो खतरनाक हीटवेव के चपेट में हैं। आईएमडी के अनुसार, यूपी में 20 जून के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 

विभाग ने कई राज्यों को लेकर यह संभावना जताई है कि यहां पर गर्मी का कहर जारी रहेगा और चार पांच दिन तक कोई राहत नहीं मिलने वाली है। वहीं देश के कुछ अलग हिस्सों में भीषण गर्मी के बाद मौसम शुष्क बना हुआ है। 

इन राज्यों में हो रही है बारिश

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के कारण गुजरात और राजस्थान में बारिश देखी गई है। यही नहीं देश की राजधानी दिल्ली में इससे पहले बारिश देखी गई है और आज वहां हल्की बारिश होने की संभावना है। यही नहीं मॉनसून के एक  बार फिर से मजबूत होने के कारण केरल में आज बारिश हुई है। यही नहीं असम में बारिश होते हुए देखा गया है जिस कारण वहां पर हालात और गंभीर होते दिख रहे है। बारिश के कारण असम के 10 जिलों में बाढ़ भी आया है। 

उधर महाराष्ट्र में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। यहां पर पर 21 जून तक तेज बारिश होने के आसार है। यही नहीं अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भी वर्षा होने की खबर है।  

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसमभारतीय मौसम विज्ञान विभागमानसून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है