लाइव न्यूज़ :

मिराज विमान ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर मचाई तबाही, जानिए इस विमान के बारे में सबकुछ

By विनीत कुमार | Updated: February 26, 2019 11:35 IST

मिराज-2000 की रफ्तार करीब 2000 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इन विमानों में ज्यादा विकसित रडार और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम लगे है।

Open in App

पुलवामा में 12 दिन पहले सीआरपीएफ पर हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने एलओसी पार कर पाकिस्तान में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। भारतीय वायुसेना की ओर से 12 विमान एलओसी पार कर पाकिस्तान में दाखिल हुए और वहां बालाकोट, चकोटी और मुजफ्फराबाद जैसे इलाकों में मौजूद आतंकी ठिकानों के लॉन्च पैड को तबाह कर दिया। इस ऑपरेशन को आज तड़के 3.30 बजे अंजाम दिया गया।

रिपोर्ट्स के अनुसार मिराज विमानों ने कई मिनट तक की बमबारी में करीब 1000 किलोग्राम बम आतंकी ठिकानों पर गिराये। इस ऑपरेशन में मिराज-2000 विमानों को शामिल किया गया था। आइए, हम आपको बताते हैं मिराज-2000 के बारे में...

भारतीय वायुसेना को मिराज-2000 फ्रांस की दसॉ कंपनी से मिली है। इसी कंपनी ने राफेल विमानों को भी तैयार किया है। मिराज-2000 दरअसल पूर्व के मिराज के अपग्रेडेड वर्जन है। इस विमान का इस्तेमाल कारगिल युद्ध के समय भी खूब हुआ था। 

मिराज-2000 की क्षमता

मिराज-2000 की रफ्तार करीब 2000 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इन विमानों में ज्यादा विकसित रडार और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम लगे है जिनसे इनकी मारक क्षमता और सटीक हो गई है। इसकी खासियत ये भी है कि यह हवा में भी दुश्मनों का मुकाबला कर सकता है। साथ ही इस विमान में ज्यादा क्षमता में बम और मिसाइल को ले जाने की क्षमता है।   

इसके विमान डबल सीटर और सिंगल सीटर, दोनों वर्जन हैं। इसके दोनों विंग पर भी वीपन सिस्टम मौजूद होते हैं। इसके एयर टू एयर मिसाइल सिस्टम का रेंज करीब 60 किलोमीटर है। यही नहीं, इस विमान में दो इंजन लगे होते हैं। दो इंजन होने से मिशन में बाधा नहीं आती है। एक इंजन के फेल हो जाने पर भी दूसरा इंजन काम करता रहता है।

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकपुलवामा आतंकी हमलापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे