लाइव न्यूज़ :

इंदौर में कोरोना वायरस के नये स्वरूप की दस्तक, छह लोग “एवाय.4” से संक्रमित मिले

By भाषा | Updated: October 25, 2021 16:41 IST

Open in App

इंदौर, 25 अक्टूबर मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना वायरस के ‘‘एवाय.4’’ स्वरूप की दस्तक की पुष्टि हो गई है और छह लोग वायरस के इस नये प्रकार से संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) बीएस सैत्या ने बताया, ‘‘दिल्ली के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की जांच रिपोर्ट में इंदौर जिले के छह लोगों को कोरोना वायरस के एवाय.4 स्वरूप से संक्रमित बताया गया है। इन लोगों के नमूने अन्य संक्रमितों के नमूनों के साथ जीनोम अनुक्रमण (सीक्वेंसिंग) के लिए सितंबर में एनसीडीसी भेजे गए थे।”

उन्होंने बताया कि इंदौर में महामारी के 19 महीने के इतिहास में यह पहली बार है, जब संक्रमितों में कोरोना वायरस का ‘‘एवाय.4’’ स्वरूप मिला है।

सैत्या ने हालांकि बताया कि कोरोना वायरस के इस स्वरूप से संक्रमित मिले सभी छह लोग इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उन्होंने महामारी रोधी टीके की दोनों खुराकें पहले ही ले रखी थीं।

सीएमएचओ ने बताया कि पिछले दिनों इन लोगों के संपर्क में आए 50 से ज्यादा व्यक्तियों की जांच की गई है और इसमें वे भी स्वस्थ पाए गए हैं।

इस बीच, इंदौर के शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. अनीता मूथा ने कहा कि कोरोना वायरस का ‘‘एवाय.4’’ स्वरूप नया है और इसकी संक्रामकता के स्तर के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले इंदौर जिले में अब तक कोविड-19 के कुल 1,53,202 मरीज मिले हैं। इनमें से 1,391 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

गौरतलब है कि इंदौर एक वक्त राज्य में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। हालांकि, बढ़ते टीकाकरण के बीच इन दिनों जिले में महामारी के इक्का-दुक्का नये मामले सामने आ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह