लाइव न्यूज़ :

छेड़खानी का विरोध करने पर किशोरी के चेहरे पर किये चाकू से वार, हालत गंभीर

By भाषा | Updated: July 12, 2021 20:42 IST

Open in App

बलिया (उत्तर प्रदेश), 12 जुलाई बलिया जिले के बांसडीह रोड क्षेत्र में सोमवार को घर में घुसे युवक ने छेड़खानी का विरोध करने पर 15 वर्षीय लड़की के चेहरे पर चाकू से कई वार किए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे वाराणसी ले जाया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने बताया कि बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के एक गांव में आज अपराह्न यशवंत सिंह नामक व्यक्ति अपनी पड़ोसी 15 वर्षीय किशोरी के घर में घुस गया और उसे अकेला पाकर छेड़खानी करने लगा।

उन्होंने बताया कि किशोरी के विरोध करने पर यशवंत ने उसके हाथ बांध दिये और उसके चेहरे पर चाकू से कई वार किए। इस घटना में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया।

यादव ने बताया कि किशोरी के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू