लाइव न्यूज़ :

कोलकाता में सुबह की सैर पर निकले व्यक्ति पर चाकू से हमला

By भाषा | Updated: July 14, 2021 13:12 IST

Open in App

कोलकाता, 14 जुलाई दक्षिण कोलकाता के खिद्दरपुर इलाके में बुधवार को सुबह की सैर पर निकले एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल पर आए दो लोगों ने चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसका सामान लूट लिया।

मैदान पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह करीब छह बजकर 15 मिनट की है। करीब 40 वर्ष के आसपास का व्यक्ति खून से लथपथ पड़ा मिला और वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उसे एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हम बदमाशों का पता लगाने के लिए इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। व्यक्ति की चोटें गंभीर हैं। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या उसकी किसी के साथ कोई निजी दुश्मनी थी।’’

उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति पर हमला करने से पहले बदमाशों ने नजदीक में ही झपटमारी की एक और वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने कहा, ‘‘हम उस मामले की भी जांच कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA 1st T20I: टीम इंडिया का टी20 विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कटक की हार का सिलसिला खत्म करना है लक्ष्य

भारतGoa Nightclub Fire: आग लगने के कुछ घंटों बाद मालिक इंडिगो फ्लाइट से फुकेट भागा, हादसे में 25 लोगों की हुई मौत

भारतVIDEO: कांग्रेस ने मुस्लिम लीग के आगे घुटने टेक दिए, पीएम मोदी...

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारतVIDEO: नेहरू ने इसरो नहीं बनाया होता आपका मंगलयान ना होता, लोकसभा में प्रियंका गांधी

भारत अधिक खबरें

भारतनवजोत कौर सिद्धू को उनके विवादित बयान के कारण कांग्रेस पार्टी से किया गया सस्पेंड

भारतउमर अब्दुल्ला ने बताया कैसे एक ठुकराई हुई लड़की ने पुलिस से अपने एक्स- बॉयफ्रेंड के बारे में शिकायत की और फिर हुआ दिल्ली ब्लास्ट की साज़िश का पर्दाफ़ाश

भारत'आप यहां चुनाव के लिए हैं, हम यहां देश के लिए हैं': प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी, बीजेपी पर हमला किया

भारतटीएमसी सांसद ने PM मोदी द्वारा बंकिम चंद्र को ‘बाबू’ की जगह ‘दा’ कहने पर जताई आपत्ति, प्रधानमंत्री को भाषण के बीच में रोका, VIDEO

भारतपहले LOC पर आग लगाओ, बारूदी सुरंगें नष्ट करो, फिर आतंकियों को धकेलने का रास्ता बनाओ: घुसपैठ के लिए पाक सेना के नए हथकंडे