लाइव न्यूज़ :

सड़क हादसे में केएमसी की भाजपा कोआर्डिनेटर की मृत्यु

By भाषा | Updated: October 28, 2021 01:45 IST

Open in App

कोलकाता, 27 अक्टूबर कोलकाता म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (केएमसी) में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की समन्वयक (कोआर्डिनेटर) तिष्ठा बिस्वास की बुधवार शाम एक सड़क हादसे में मृत्यु हो गई जबकि उनके पति और बेटी घायल हो गए। यह जानकारी पारिवारिक सूत्रों ने दी।

पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि पूर्वी मेदिनीपुर जिले के दीघा में छुट्टियां मनाकर एसयूवी से लौट रहीं बिस्वास के परिवार के वाहन को एक टैंकर ने टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना निमटूरी में राष्ट्रीय राजमार्ग-6 पर तब हुई जब उनकी एसयूवी सड़क पर खड़े एक ट्रक के पीछे रूकी।

बिस्वास के पति गौरव बिस्वास ने स्थानीय अस्पताल में पत्रकारों से कहा, ‘‘तिष्ठा एसयूवी की पिछली सीट पर बीच में बैठी थीं। अचानक कहीं से आए तेल के टैंकर ने हमारी कार को टक्कर मारी और सबसे ज्यादा चोट तिष्ठा को आयी। मुझे और मेरी बेटी को भी चोट आयी है।’’

उन्होंने कहा कि दक्षिण कोलकाता के बालीगंज के वार्ड 80 की समन्वयक बिस्वास (43) को अस्पताल लाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि परिवार दो दिनों के लिए छुट्टियां मनाने दीघा गया था।

भाजपा सूत्रों ने कहा कि गौरव और उनकी बेटी को इलाज के लिए कोलकाता लाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित