लाइव न्यूज़ :

केएमसी चुनाव : टीएमसी को 13 वार्ड में जीत, 112 पर बढ़त, भाजपा पांच सीटों पर आगे

By भाषा | Updated: December 21, 2021 12:13 IST

Open in App

कोलकाता, 21 दिसंबर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस लगातार तीसरी बार कोलकाता नगर निगम (केएमसी) में सत्ता बरकरार रखने के लिए तैयार है, जहां उसके उम्मीदवार 112 वार्डों में आगे चल रहे हैं और 13 सीटों पर जीत के करीब हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार पांच वार्डों में आगे चल रहे हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि केएमसी के 144 वार्ड में चुनाव के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हुई।

आयोग के एक अधिकारी ने कहा, "रुझानों के अनुसार तृणमूल ने 112 वार्डों में बढ़त बना ली है। भाजपा पांच वार्ड में और माकपा तथा कांग्रेस एक-एक वार्ड में आगे चल रही हैं।"

राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के आंकड़ों से पता चलता है कि वार्ड नंबर 117 में टीएमसी उम्मीदवार अमित सिंह और वार्ड नंबर 119 में काकोली बाग जीत गए हैं।

लोकसभा सांसद और पांच बार की पार्षद माला रॉय ने लगातार छठी बार वार्ड संख्या 88 में अपनी सीट बरकरार रखी, और टीएमसी विधायक और मौजूदा पार्षद देबाशीष कुमार ने भी वार्ड संख्या 85 में जीत हासिल की।

टीएमसी विधायक और मौजूदा पार्षद अतिन घोष उत्तरी कोलकाता के वार्ड नंबर 11 में आगे चल रहे हैं। वार्ड नंबर 13 में पार्टी के अनिंद्य राउत अन्य से आगे हैं।

वार्ड संख्या 22, 23, 41, 42 और 50 पर भाजपा और वार्ड संख्या 45 पर कांग्रेस आगे चल रही है। वार्ड संख्या 103 पर माकपा आगे चल रही है।

केएमसी को 144 प्रशासनिक वार्डों में विभाजित किया गया है जिन्हें 16 नगरों में बांटा गया है।

दो बूथों पर बम फेंकने सहित हिंसा की छिटपुट घटनाओं ने रविवार को केएमसी चुनावों को प्रभावित किया, जब​​कि लगभग 40.5 लाख मतदाताओं में से 63 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

टीएमसी 2010 से ही केएमसी में सत्ता पर काबिज है। 2015 में हुए पिछले केएमसी चुनावों में, इसने 124 सीटें जीती थीं, जबकि वाम मोर्चा को 13 सीटें मिली थीं। भाजपा और कांग्रेस ने क्रमश: पांच और दो सीटों पर जीत हासिल की थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां