लाइव न्यूज़ :

केएमसी चुनाव : तृकां ने घोषणापत्र में बेहतर नागरिक एवं स्वास्थ्य सेवाओं का वादा किया

By भाषा | Updated: December 11, 2021 17:33 IST

Open in App

कोलकाता, 11 दिसंबर पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने शनिवार को आगामी कोलकाता नगर निगम चुनाव के लिये घोषणापत्र जारी किया जिसमें लोगों को बेहतर नागरिक एवं स्वास्थ्य सेवायें मुहैया कराने का वादा किया गया है ।

तृकां नेतृत्व ने पार्टी कार्यकर्ताओं को ‘‘अति-आत्मविश्वास’’ से बचने के लिये कहा है और सभी उम्मीदवारों से सबको चुनाव में साथ लेकर चलने के लिये कहा है । कोलकाता नगर निगम का चुनाव 19 दिसंबर को होने वाला है ।

कोलकाता नगर निगम (केएमसी) में 2010 में सत्ता पर काबिज तृणमूल कांग्रेस ने बेहतर नाला व्यवस्था और नागरिक समस्या के बेहतर समाधान का वादा किया है ।

घोषणापत्र जारी किये जाने के दौरान लोकसभा में तृकां के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने कहा, ‘‘अति- आत्मविश्वासी होने की कोई जरूरत नहीं है । मैं सभी उम्मीदवारों से आग्रह करूंगा कि चुनाव में सबको साथ लेकर चलें । मैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से आग्रह करता हूं कि वह हमें केएमसी में लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने के बाद विजयी रैली निकालने की अनुमति दें ।’’

तृणमूल के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत बक्शी ने इस दौरान कहा कि नाला प्रणाली को बेहतर किये जाने पर विशेष जोर दिया जायेगा ।

कोलकाता नगर निगम के 144 वार्डों में 19 दिसंबर को मतदान कराया जायेगा और 21 दिसंबर को परिणाम घोषित किये जायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया