लाइव न्यूज़ :

केएमसी चुनाव: कोलकाता पुलिस ने निगरानी बढ़ायी, 23000 कर्मी तैनात किये जाएंगे

By भाषा | Updated: December 18, 2021 17:29 IST

Open in App

कोलकाता, 18 दिसंबर कोलकाता पुलिस ने रविवार को होने वाले नगर निगम चुनाव के मद्देनजर होटलों एवं प्रवेश मार्गों पर सख्त जांच समेत शहर और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस अधिकारी इस बात पर नजर रखने के लिए शहर के होटलों एवं अतिथिघरों में जा रहे हैं कि कितने मेहमान आये हैं और अगले दो दिनों में कितने आंगुतक आने वाले हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण हो, इसलिए हमने कोलकाता, साल्ट, हावड़ा तथा उत्तरी एवं दक्षिणी 24 परगना जिलों में सतर्कता बढ़ा दी है। एस्प्लानाडे, न्यू मार्केट, सेंट्रल एवेन्यू, गरियाहाट, बॉलीगंज, टॉलीगंज,गरिया और साल्ट लेक पर ध्यान रखा जा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल मार्च निकाल रहे हैं। कोलकाता पुलिस रविवार के चुनाव के लिए 23000 कर्मी तैनात करेगी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘शहर में अहम स्थानों पर 200 पुलिस चौकियां होंगी। सामान्य गश्ती दलों के अलावा त्वरित कार्रवाई दल एवं हेवी रेडियो फ्लाइंग स्क्वायड भी तैनात किये जाएंगे। ’’ कोलकाता नगर निगम के 144 वार्डों के लिए रविवार को मतदान होगा और 21 दिसंबर को मतगणना होगी।

कलकत्ता उच्च न्याालय ने एकल पीठ के विरूद्ध भाजपा की अपील खारिज कर दी थी। एकल पीठ ने निर्देश दिया था कि केंद्रीय बल नहीं बल्कि राज्य पुलिस चुनाव में सुरक्षा प्रदान करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos