लाइव न्यूज़ :

मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईया-सह-सहायिकाओं को अब मिलेगा दो हजार रुपये मासिक मानदेय

By भाषा | Updated: February 17, 2021 10:03 IST

Open in App

रांची, 17 फरवरी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईया-सह-सहायिकाओं के मानदेय में राज्य सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता राशि में प्रतिमाह 500 रुपए की बढ़ोतरी कर इसे एक हजार रुपए करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि मानदेय में बढ़ोतरी होने से रसोईया-सह-सहायिकाओं को अब प्रतिमाह 2,000 रुपये मानदेय मिलेगा। यह एक अप्रैल 2020 से प्रभावी हो जाएगा।

आधिकारियों ने बताया कि मध्याह्न भोजन योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए भोजन पकाने वाली रसोईया-सह-सहायिकाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये मानदेय देने का प्रावधान है। यह मानदेय वर्ष में 10 महीनों के लिए देय होता है।

उन्होंने बताया कि इसमें केंद्र सरकार 60 प्रतिशत और राज्य सरकार 40 प्रतिशत का अंशदान करती है। राज्य सरकार की ओर से इसमें 500 रुपये का योगदान दिया जाता था और अब इस राशि में 500 रुपये अतिरिक्त वृद्धि की गयी है।

पूरे राज्य में कुल 79,551 रसोईया- सह-सहायिका कार्यरत हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह