लाइव न्यूज़ :

किशोर ने दो साथियों के साथ मिल कर बहन के प्रेमी को मार डाला

By भाषा | Updated: June 29, 2021 15:35 IST

Open in App

बिजनौर, 29 जून जिले में एक किशोर ने दो लोगों के साथ मिलकर अपनी बहन के प्रेमी की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि 26 जून को सुबह थाना हल्दौर के अंतर्गत खतापुर गांव के कच्चे रास्ते पर दूधिए राजवीर को गोली मार दी गई जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने विवेचना के आधार पर आज सुबह प्रेमिका के भाई अनमोल (16) को हिरासत मे लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या की पूरी कहानी बताई।

सिंह के अनुसार, अनमोल ने बताया कि राजवीर के उसकी बहन से प्रेम सम्बन्ध थे और मना करने के बाद भी राजवीर अनमोल के घर उसकी बहन से मिलने आता था। सिंह के मुताबिक, अनमोल ने बताया कि समाज में हो रही बदनामी से वह परेशान था इसलिए उसने हिमांशु और अपने रिश्ते के भाई विशेष को साथ लेकर राजवीर की हत्या की योजना बनाई।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, अनमोल ने बताया कि 26 जून को सुबह जब राजवीर दूध लेने खतापुर जा रहा था तभी हिमांशु और विशेष ने उसे गोली मार दी। राजवीर की मौत हो गई। पुलिस ने अनमोल के बयान के आधार पर हिमांशु को गिरफ्तार कर दोनों के पास से राजवीर का पर्स, हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और सोने का एक लॉकेट बरामद किया है। लॉकेट राजवीर ने अपनी प्रेमिका को दिया था।

सिंह ने बताया कि विशेष फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गयी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे