लाइव न्यूज़ :

किशोर ने नाबालिग प्रेमिका का अपहरण करके सोशल मीडिया पर इसका वीडियो किया पोस्ट, गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 5, 2021 00:30 IST

Open in App

नागपुर, चार जुलाई महाराष्ट्र में नागपुर पुलिस ने 19 साल के एक युवक को 17 साल की एक युवती का कथित तौर पर अपहरण करने और इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के मामले में गिरफ्तार किया है। इस वारदात में उसकी मदद करनेवाले दोस्त की भी गिरफ़्तारी हुई है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

आरोपी समीर खान सलीम खान और लड़की के बीच 2019 में एक आपसी दोस्त के जरिए जान-पहचान हुई थी। दोनों के बीच संबंध बन गए और टिकटॉक ऐप पर नियमित तौर पर वीडियो भी अपलोड करते थे।

पुलिस अधिकारी ने प्राथमिकी के आधार पर बताया कि खान ने लड़की से शादी का वादा किया था और दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी थे। हालांकि खान को लड़की पर किसी और के साथ संबंध में होने का शक होने लगा और फिर संबंध ख़राब होने लगे।

अधिकारी ने बताया कि 18 जून को खान ने लड़की को कमल चौक इलाके में अपने दोस्त शाकिन मोहम्मद सिद्दीकी (25) की मदद से बाइक पर बैठने को मजबूर किया। उन्होंने बताया कि खान ने अपहरण का वीडियो बनाया और इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दिया। उन्होंने बताया कि वह लड़की को विटा भट्टी इलाके में ले गया और वहां उसके साथ मार-पिटाई की।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने लड़की को कथित तौर पर जान से मारने की कोशिश की लेकिन वह घटनास्थल से भागने में सफल रही। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानीय लोगों ने ट्विटर के जरिये पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद अपराध शाखा के अधिकारियों ने आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि यौन अपराध से बच्चों को संरक्षण देने वाले क़ानून पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे