लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड से अपहृत किशोर बिजनौर में बरामद, 15 लाख की फिरौती के लिये हुआ था अपहरण

By भाषा | Updated: July 24, 2021 21:58 IST

Open in App

बिजनौर, 24 जुलाई उत्तराखंड के ऋषिकेश से 15 लाख रूपए की फिरौती के लिए शनिवार को अपह्रत किए गये 13 वर्षीय किशोर भुवनेश को उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस ने बरामद कर लिया है और अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि अपहरणकर्ता की पहचान राजन ऊर्फ भोला के रूप में की गयी है और वह ऋषिकेश में टाइल्स लगाने का काम करता है । पुलिस ने बताया कि भोला से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि शनिवार को लगभग 11 बजे उत्तराखंड के ऋषिकेश के भट्टोवाला निवासी गोपालकृष्ण का आठवी कक्षा मे पढ़ने वाला बेटा भुवनेश कुमार घर से गायब हो गया । उन्होंने बताया कि गोपालकृष्ण के पास 15 लाख रूपए की फिरौती देने की कॉल आयी थी ।

सिंह ने बताया कि गोपाल ने थाना ऋषिकेश में भोला नामक युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करायी और इसके बाद पुलिस ने कॉल किये गये नंबर से मोबाइल लोकेशन लेकर उत्तर प्रदेश के बिजनौर पुलिस से सहायता मांगी ।

उन्होंने बताया कि अपहर्ता का मोबाइल लोकेशन बिजनौर के धामपुर में फायर स्टेशन के पास मिली । उन्होंने बताया कि इसके बाद धामपुर की पुलिस टीम ने मुरादाबाद जा रही रोडवेज बस रुकवा कर उसकी जांच की तो उसमें अपहर्ता के साथ भुवनेश सकुशल बरामद हो गया ।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपहरण के आरोपी भोला ने बताया कि वह बिहार के पूर्वी चंपारण जिले का रहने वाला है और ऋषिकेश मे टाइल्स लगाने का काम करता है ।

उसने बताया कि भुवनेश को वह बहला फुसला कर ले जा रहा था, उसके साथियों ने गोपालकृष्ण से 15 लाख रूपए की फिरौती मांगी है। गोपालकृष्ण एम्स ऋषिकेश मे सुपरवाइजर हैं ।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि भोला से पूछताछ की जा रही है और ऋषिकेश पुलिस को भुवनेश के बरामदगी की सूचना दे दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी